फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिन पायलट ने किलक पर किया पलटवार, कहा-भाजपा राज में अन्नदाता पूरी तरह से निराश

Sun, 14 Oct 2018 07:31 AM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
सचिन पायलट
विज्ञापन
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने सहकारिता मंत्री अजय सिंह किलक के कृषि उपज खरीद के दावों को निराधार बताते हुए उनके बयान को जनता को भ्रमित करने वाला बताया है। पायलट ने एक बयान में कहा कि सहकारिता मंत्री किलक को बताना चाहिए कि उनके राज में हर बार क्यों किसानों को अपनी फसल के समर्थन मूल्य के लिए संघर्ष करना पड़ा और खरीद नहीं होने पर लाचार होकर फसल को औने-पौने दामों में बेचना पड़ा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनाव पूर्व जनता से वादा किया था कि उपज का डेढ़ गुना समर्थन मूल्य देकर किसान की फसल खरीदी जायेगी, लेकिन सत्ता में आते ही वादाखिलाफी की और न्यायालय में खुद के इस वादे को अव्यवहारिक बताते हुए शपथ पत्र पेश किया था। उन्होंने कहा कि भाजपा के मंत्री अब बयानबाजी करके अपनी नाकामियों पर पर्दा डालने का असफल प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें