फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाह के बयान पर पायलट का पलटवार, बोले- राजस्थान पाप की नगरी या रावण की लंका नहीं है

Mon, 24 Sep 2018 12:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने रविवार को कहा कि राजस्थान पाप की नगरी या रावण की लंका नहीं है। दरअसल वह भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे कि प्रदेश में भाजपा अंगद का पांव है जिसे कोई नहीं उखाड सकता है।
विज्ञापन


कांग्रेस के ओबीसी विभाग के सम्मेलन को संबोंधित करते हुए पायलट ने कहा कि यह 'पाप की नगरी ' या रावण की लंका नहीं है, राजस्थान महात्माओं, संतों और धार्मिक गुरूओं की धरती है।यह पाप की नगरी नहीं है, जहां पर आप अपना पैर लाकर अड़ा दो। यह जनता जागरूक है, क्रांतिकारी है और यहां पर धर्म के नाम पर राजनीति नहीं होगी, कर्म के नाम राजनीति होगी।

सवाई माधोपुर जिले के गंगापुर सिटी में शनिवार को एक जनसभा में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने प्रदेश की वसुंधरा राजे सरकार को विपक्ष द्वारा नहीं हिलाये जाने वाला अंगद का पांव बताया था।
विज्ञापन


पायलट रावणा समाज की एक बैठक में भी सम्मिलित हुए और आरोप लगया कि रावणा राजपूत समाज को सरकार की ओर से निराशा का सामना करना पडा जिसके चलते समाज के लोगो में आक्रोश है। उन्होंने मुख्यमंत्री राजे पर 'नकारात्मक दृष्टिकोण' के साथ काम करने का आरोप लगाया। (इनपुटःभाषा)
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें