फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानवेंद्र सिंह ने भाजपा का दामन छोड़ा, पार्टी में शामिल होने को बताया बड़ी भूल

Sun, 23 Sep 2018 05:49 AM IST
एजेंसी, बाड़मेर/जयपुर
विज्ञापन
manvendra singh
विज्ञापन
राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के बेटे और भाजपा विधायक मानवेंद्र सिंह ने शनिवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। बाड़मेर के शिव विधानसभा क्षेत्र से विधायक मानवेंद्र ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा छोड़ने की घोषणा की। 
विज्ञापन


इससे पहले पचपरदा में स्वाभिमान रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कमल का फूल, बड़ी भूल कहते हुए भाजपा में शामिल होने को बड़ी भूल बताया। कांग्रेस में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस संबंध में अभी कोई फैसला नहीं लिया है। 

मानवेंद्र और भाजपा के रिश्ते चार साल से तल्ख बने हुए थे। भाजपा ने 2014 लोकसभा चुनाव में उनके पिता जसवंत सिंह को बाड़मेर से टिकट देने से मना कर दिया था। इसके बाद से उनके परिवार और भाजपा के रिश्ते खराब होने लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें