फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रसंघ अध्यक्ष को कॉलेज कैंपस में जन्मदिन मनाने से रोका तो प्रिंसिपल के मुंह पर फेंका केक

Tue, 24 Sep 2019 09:43 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
विज्ञापन
कॉलेज परिसर में बर्थडे मनाने जब प्रिंसिपल डॉ लक्ष्मीकांत ने रोका तो छात्र नेता ने प्रिंसिपल के मुंह पर केक फेंक कर मार दिया - फोटो : ANI
विज्ञापन

राजस्थान के अजमेर के दयानंद कॉलेज परिसर में जन्मदिन मनाने को लेकर बवाल हो गया। कॉलेज कैंपस में छात्रसंघ अध्यक्ष सीताराम चौधरी को जन्मदिन मनाने से रोका गया, जिसके विरोध में चौधरी ने कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. लक्ष्मीकांत के मुंह पर ही केक फेंक दिया। मामले में दोनों ओर से पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन




इस घटना को लेकर कॉलेज प्रशासन और छात्रसंघ आमने-सामने हैं। दरअसल, सोमवार को दयानंद कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष सीता राम चौधरी का जन्मदिन था। कॉलेज प्रशासन के अनुसार, छात्र जन्मदिन के बहाने हुड़दंग मचा रहे थे। ऐसे में प्रिंसिपल ने जन्मदिन मनाने से मना कर डाला। यह मनाही छात्र नेता और उसके साथियों का नागवार गुजरी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन




छात्र नेता सीताराम ने प्रिंसिपल के मुंह पर केक फेंक डाला। प्रिंसिपल डॉ.लक्ष्मीकांत का कहना है कि छात्रसंघ अध्यक्ष ने उनके साथ मारपीट भी की और धमकियां भी दीं। उन्होंने कहा कि कॉलेज परिसर में जन्मदिन मनाने की अनुमति नहीं है। ऐसा करने से मना करने पर छात्र नेता ने मेरेऊपर केक फेंक दिया। वहीं स्थानीय पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों की ओर से एफआईआर दर्ज कर ली गई है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें