फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: सीएम गहलोत बोले- पीएम मोदी ने मेरी तारीफ नहीं की, भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कही यह बात

Fri, 04 Nov 2022 05:54 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने मेरी तारीफ नहीं की, उन्होंने सिर्फ तथ्य रखे, मेरी परफॉर्मेंस की बात तो की नहीं। तारीफ तो मैं तब मानता जब वह मेरी तीन बातें मान लेते।
विज्ञापन
सीएम गहलोत और पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल का आयोजन कामयाब रहा है। हमारी कोशिश है कि प्रदेशवासियों और सबके सहयोग से हर साल इस ओलंपिक का आयोजन हो। इससे राजस्थान का नाम भी खेलों में पीछे नहीं रहेगा। मैं दावे से कह सकता हूं कि प्रदेश सरकार जो फैसले कर रही है, देश के कई राज्यों में ऐसे फैसले नहीं हुए हैं।
विज्ञापन


गुजरात में तो मैं काम कर रहा हूं, वहां तो कुछ भी नहीं हुआ है। गुजरात के हालात गंभीर हैं, मोदी जी के समय में गुजरात का मॉडल कुछ नहीं था। खाली हवा-हवाई बातें थीं, अब उनकी पोल खुल रही है। सीएम गहलोत ने यह बातें प्रदेश के बारां जिले में मीडिया से बात करते हुए कहीं। 

गहलोत ने कहा, गुजरात में सड़कें तक खराब हैं, राजस्थान में सड़कें शानदार हैं। वहां नौकरियां भी टेंपरेरी तौर पर दे रहे हैं। 5 साल के लिए रखते हैं। नौकरियां कम होने से आक्रोश है। ओपीएस भी लागू नहीं कर रहे हैं, इससे लोगों में आक्रोश है। भाजपा के लोगों को झूठ बोलने की आदत है और इन्हें ऐसा करने में शर्म भी नहीं आती है। 
विज्ञापन


राजस्थान में सरकार रिपीट होने के सवाल पर गहलो ने कहा कि सरकार विरोधी लहर इस बार नहीं है। हमारी पूरी टीम ने अच्छे काम किए हैं। लोगों को अच्छ बजट दिया है, लंबे अरसे यह देखने को मिलेगा कि सरकार के खिलाफ एंटी-इनकम्बेंसी नहीं है। सरकार की योजनाओं के कारण इस बार ऐसा कुछ नहीं है। कुछ घटनाएं-दुर्घटनाएं हुई हैं, लेकिन उनका असर नहीं है, क्योंकि लोगों को काम चाहिए। लोग चाहते हैं कि हमारे यहां पर सड़क बने, कॉलेज खुलें, एसडीओ ऑफिस खुले। लोगों को काम से मतलब है। मिडिल क्लास बच्चों की कोचिंग हम करवा रहे हैं। जयपुर कोचिंग हब बन गया है। 

राजस्थान मॉडल को लेकर गहलोत ने कहा कि यह वास्तव में अपनाने लायक है। देश की राज्य सरकारों को इसे अपनाना चाहिए। हमारी अप्रोच है कि हम दूसरे के अच्छे कामों को भी अडॉप्ट करेंगे और दूसरे प्रदेशों की सरकारें हमारी अच्छी योजनाओं को लागू करें। अभी तक के माहौल में सरकार विरोधी लहर नहीं है। भाजपा के लोग कहते रहते हैं कि ये आपस में झगड़ रहे हैं। ये झगड़े पार्टियों में होते रहते हैं। ये हमारी पहली सरकार है जो बगैर मांगे हुए दे रही है। विधायकों से मैंने कह रखा है कि आप मांगते-मांगते थक जाओगे, मैं आपके प्रोजेक्ट को देते-देते नहीं थकूंगा। 

गुजरात चुनाव में कांग्रेस की स्थिति को लेकर गहलोते बोले कि हम वहां जीत सकते हैं, क्योंकि एंटी-इनकम्बेंसी बहुत ज्यादा है। पीएम मोदी बार-बार वहां आ रहे हैं। हर हफ्ते वह गुजरात आते हैं, प्रधानमंत्री को वहां आने की क्या जरूरत है, उनका नाम ही बहुत बड़ा होता है।

राजस्थान कांग्रेस में चल रही गुटबाजी को लेकर गहलो ने कहा, राजनीति में हर आदमी की महत्वाकांक्षा होती है और रहनी भी चाहिए। हम क्यों बुरा मानें? बस उसकी अप्रोच का फर्क होता है। मैं नहीं चाहता कि मैं यहां कोई बात बोलूं। मैं यही कहना चाहता हूं कि हम सब मिलकर अगला चुनाव जीतें। यह राजस्थान के लिए भी जरूरी है और देश के लिए भी जरूरी है। कांग्रेस एकमात्र राष्ट्रीय और मजबूत पार्टी है, भाजपा राष्ट्रीय पार्टी नहीं है। कई राज्यों में उनकी एंट्री ही नहीं है, कांग्रेस हर राज्य, हर गांव और हर घर में मिलेगी।  

पीएम के तारीफ करने के सवाल पर गहलोत ने कहा कि उन्होंने मेरी तारीफ नहीं की, उन्होंने तथ्य रखे, मेरी परफॉर्मेंस की बात तो की नहीं। तारीफ तो मैं तब मानता जब वह मेरी तीन बातें मान लेते। पहली- मानगढ़ को राष्ट्रीय स्मारक इसको घोषित करते। दूसरी- रेलवे प्रोजेक्ट जो रतलाम से डूंगरपुर वाया बांसवाड़ा तक अटका हुआ है और तीसरी चिरंजीवी योजना। इसे लेकर पीएम मोदी कहते कि सीएम गहलोत ने जो कहा है उसे पूरा कराऊंगा, तब मैं मानता कि वह मेरी तारीफ कर रहे हैं। दूसरा यह कि जो बार-बार घमंड कर रहे हो कि मैं दुनियाभर के अंदर बहुत पॉपुलर प्राइम मिनिस्टर हूं, आप दुनिया में जहां भी जा रहे हो, तो आपका इसलिए सम्मान होता है क्योंकि आप गांधी के देश से हैं।  

राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा आने को लेकर गहलोत ने कहा कि यात्रा की तैयारी अध्यक्ष जी ने शुरू कर दी है। एक-दो में टीम जा रही है और केंद्र के पर्यवेक्षक भी आ रहे हैं। उम्मीद करता हूं कि राजस्थान में यात्रा बहुत शानदार तरीके से निकलेगी। राहुल गांधी और भारत जोड़ो यात्रा में शामिल लोगों का राजस्थान में शानदार स्वागत होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें