फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: CM गहलोत ने दी इफ्तार पार्टी, अमन-चैन और खुशहाली के लिए मुख्यमंत्री आवास पर अदा की गई नमाज

Wed, 19 Apr 2023 04:40 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार शाम को मुख्यमंत्री निवास पर  रमजान महीने के 26वें रोजे पर इफ्तार की दावत रखी। इस मौके पर मगरिब की नमाज़ भी सीएम निवास पर अदा की गई। प्रदेश में अमन-चैन, खुशहाली और निरोगी राजस्थान की दुआ की गई।
विज्ञापन
सीएम हाउस पर इफ्तार पार्टी का आयोजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गहलोत ने इस अवसर पर प्रदेशभर से आए रोजेदारों से मुलाकात की और उन्हें तहेदिल से रमजान की मुबारकबाद दी। दरगाह ख्वाजा गरीब नवाज के सदर सैयद गुलाम किबरिया साहब, सचिव जनाब सरवर चिश्ती और जनाब मुकद्दस मोईनी ने मुख्यमंत्री की दस्तारबंदी की। रोजा इफ्तार के बाद जयपुर शहर मुफ्ती कारी अब्दुल सत्तार साहब ने मगरिब की नमाज अदा कराई। अजमेर से दरगाह ख्वाजा गरीब नवाज की ओर से तशरीफ लाए सैयद गुलाम किबरिया ने नमाज से पूर्व मुल्क और सूबे की खुशहाली, तरक्की और बेहबूदी के लिए दुआ करवाई। 

विज्ञापन






सीएम निवास पर मगरिब की नमाज के लिए मौलाना सलमान रिजवी ने अजान दी
रोजा इफ्तार से पहले मगरिब की नमाज के लिए जनाब मौलाना सलमान रिजवी ने अजान दी। मुख्यमंत्री ने नमाज के बाद ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह से तशरीफ लाए जनाब गुलाम किबरिया, सरवर चिश्ती एवं कारी अब्दुल सत्तार का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




सीएम निवास पर ये हस्तियां मौजूद रहीं
इस अवसर पर पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, शिक्षा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला, खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री  प्रताप सिंह खाचरियावास, राजस्व मंत्री रामलाल जाट, आपदा प्रबंधन और सहायता मंत्री  गोविन्द राम मेघवाल, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री जाहिदा खान, पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व राज्यसभा सांसद अश्क अली टाक, अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष रफीक खान, राजस्थान स्टेट हज कमेटी अध्यक्ष अमीन कागजी, राजस्थान वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष श्री खानू खान बुधवाली, राजस्थान मदरसा बोर्ड के चेयरमैन एमडी चोपदार, राजस्थान खादी ग्रामोद्योग बोर्ड अध्यक्ष बृजकिशोर शर्मा, राजसिको चेयरमैन राजीव अरोड़ा, राज्य मंत्रिमण्डल के सदस्य, विधायक, पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा और प्रशासनिक अधिकारी सहित बड़ी संख्या में प्रदेशभर से आए रोजेदार उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री के विशेषाधिकारी फारूक आफरीदी ने रोजा इफ्तार कार्यक्रम का संचालन किया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें