राजस्थान निकाय चुनाव में आज 273 निकायों के फैसले का दिन है। इन निकायों में आज चेयरमैन के चुनाव हैं। इसी बीच प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से चल रही बाड़ाबंदी में कांग्रेस पार्षदों, विधायकों व निर्दलीय प्रत्याशियों और पुलिस के बीच टकराव के कई वीडियो सामने आ चुके हैं।
प्रदेश के नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस का सीधा मुकाबला पुलिस और प्रशासन से हो रहा है।
— Tika Ram Jully (@TikaRamJullyINC) September 21, 2026
भाजपा तो तीसरा मोर्चा है।
डटे रहो, राहुल गांधी जी के बब्बर शेरों।
जीत जनता की होगी, जीत लोकतंत्र की होगी।@INCIndia @INCRajasthan pic.twitter.com/jsKqiUISFZ
डोटासरा बोले ...ये ही "गुजरात मॉडल"
डोटासरा ने श्रीगंगानगर का जिक्र करते हुए दावा किया कि नगर परिषद चुनाव में मतदान से एक दिन पहले पूर्व विधायक राजकुमार गौड़ के परिवार से जुड़े लोगों के घर पुलिस ने छापे मारे। वहीं, नोहर में कांग्रेस नेताओं के घर पुराने जमीन विवाद से जुड़े नोटिस चस्पा किए जाने और फतेहपुर में भाजपा के बाड़ाबंदी में शामिल नहीं होने वाले पार्षद रामकरण को अतिक्रमण का नोटिस दिए जाने का दावा किया।
डोटासरा ने सवाल उठाया कि चुनाव के बीच पुलिस-प्रशासन की यह सक्रियता क्यों बढ़ गई है। उन्होंने पूछा कि अगर भाजपा को वोट से बहुमत नहीं मिला तो क्या छापेमारी, डर और दबाव के जरिए नगर निकायों में बोर्ड बनाए जाएंगे? डोटासरा ने इसे ‘गुजरात मॉडल’ बताते हुए भाजपा पर निशाना साधा। उनके इन आरोपों पर भाजपा या प्रशासन की ओर से प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है।