फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: मुख्य सचिव उषा शर्मा ने किया करौली का दौरा, मेडिकल कॉलेज में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण

Sat, 29 Jul 2023 07:23 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

 राजस्थान की मुख्य सचिव उषा शर्मा दौरा करने करौली पहुंचीं। यहां उन्होंने सर्किट हाउस में अफसरों से विभिन्न योजनाओं के संबंध में चर्चा की। साथ ही मेडिकल कॉलेज में निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
पौधरोपण करतीं मुख्य सचिव उषा शर्मा। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान की मुख्य सचिव उषा शर्मा ने करौली ज़िले का दौरा किया। बारिश और खराब मौसम के कारण सीएस देरी से करौली पहुंची। सर्किट हाउस पहुंचने के बाद पुलिसकर्मियों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। फिर जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह, जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता, सीईओ ऋषभ मंडल सहित अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

विज्ञापन


सीएस उषा शर्मा ने करौली सर्किट हाउस में विभिन्न योजनाओं से संबंधित और रूट चार्ट पर चर्चा की। मेडिकल कॉलेज परिसर में कल्पतरु का पौधा भी रोपा। साथ ही वर्ष 2022-23 में बजट घोषणा के तहत बनाई गई लव-कुश वाटिका का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके अलावा लव कुश वाटिका के मुख्य द्वार पर क्रिस्टल पाम का पौधा भी लगाया और लोगों से अधिक से अधिक पौधरोपण करने की अपील भी की।

मुख्य सचिव ने यहां किया निरीक्षण
मुख्य सचिव उषा शर्मा ने शनिवार को जिले में मेडिकल कॉलेज में पहुंचकर प्राचार्य कक्ष, मेडिकल लैब, क्लासरूम सहित अन्य निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण करते हुए शैक्षणिक गतिविधियों, चिकित्सा संबंधी उपकरणों और चिकित्सा सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के बारे में भी चर्चा की। इसके बाद उन्होंने पशु पालन विभाग के द्वारा नीति आयोग के द्वारा स्वीकृत साईलोपिट का भी निरीक्षण किया और इसकी पशुपालकों के लिए उपयोगिता के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। इस संबंध में पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने अवगत कराया कि जिले से मुख्यालय पर 6000 लीटर का साइलोपिट लगने से धौलपुर और सवाई माधोपुर के पशुपालकों को लाभ मिलेगा। इससे पहले पशुपालकों को भरतपुर जाना पड़ता था। 
विज्ञापन




सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र श्रीमहावीरजी का किया निरीक्षण
मुख्य सचिव उषा शर्मा ने श्रीमहावीर जी में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान। उन्होंने पर्ची काउन्टर, लैब सहित परिवार कल्याण केन्द्र का निरीक्षण किया। इसके अलावा उन्होने जिले में चलाये जा रहे आंचल अभियान के बारे में जानकारी ली और इसके तहत जिन महिलाओं को स्वास्थ्य लाभ दिया गया है, उनसे चर्चा की। उन्हें बताया कि स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए पूर्व में अभियान के दौरान चिकित्सकीय सलाह पर पोषक तत्व और आयरन की टैबलेट्स का सेवन करें। इसके अलावा जिले में चल रहे 'आंचल' अभियान की सराहना की और इसके लाभ को देखते हुए अभियान को आगे भी जारी रखने की बात कही।
विज्ञापन


कैलादवी और श्रीमहावीरजी मंदिर के दर्शन 
मुख्य सचिव ने कैलादवी और श्रीमहावीरजी मंदिर के दर्शन किए। उषा शर्मा ने मेडिकल कॉलेज के निरीक्षण के बाद कैलादेवी और श्री महावीरजी पहुंचकर दर्शन किए और प्रदेश के विकास और खुशहाली की प्रार्थना की। इस दौरान डीएम अंकित कुमार सिंह, एसपी ममता गुप्ता, एडीएम मुरलीधर प्रतिहार, सीईओ जिला परिषद ऋषभ मंडल, डीएफओ सुरेश मिश्रा, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आर सी मीना, सीएमएचओं डॉ. दिनेश चंद मीना, पीएमओ डॉ. दिनेश गुप्ता, एडिशनल एसपी सुरेश जैफ, सहायक कलेक्टर प्रीति चक, सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी धर्मेन्द्र मीना सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें