फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का भाजपा पर निशाना, कहा- मुल्क सबक सिखाएगा

Wed, 11 Mar 2020 03:08 PM IST
आसिम खान पीटीआई, जयपुर
विज्ञापन
जयपुर हवाई अड्डे से बाहर निकलते कांग्रेस विधायक - फोटो : ANI
विज्ञापन

मध्यप्रदेश में जारी राजनीतिक उठापटक को लेकर केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को कहा कि समय आने पर मुल्क इन्हें सबक सिखाएगा। साथ ही उन्होंने एक बार फिर ज्योतिरादित्य सिंधिया को अवसरवादी बताया।

विज्ञापन


मध्यप्रदेश के कांग्रेस विधायक बुधवार को यहां पहुंचे। उन्हें लेने हवाई अड्डे पर पहुंचे गहलोत ने कहा, पूरा मुल्क देख रहा है कि कितनी बेशर्मी से विधायकों की खरीदो-फरोख्त (हार्स ट्रेडिंग) हो रही है। कोई सोच नहीं सकता। ये पता नहीं देश को कहां ले जाएंगे। पूरा मुल्क देख रहा है और समय आने पर इनको सबक सिखाएगा।

केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार पर मध्यप्रदेश में कांग्रेस विधायकों को धमकाने व खरीद-फरोख्त करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा, आप सब सोच सकते हैं कि किस तरह से होर्स ट्रेडिंग के प्रयास चल रहे हैं वहां पर। विधायकों को डराया-धमकाया जा रहा है। कोई सोच नहीं सकता। ऐसा नंगा नाच कभी नहीं देखा गया जो सत्ता में बैठे लोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम एकजुट हैं और इनको सबक सिखाएंगे।
विज्ञापन


ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा, ये अवसरवादी लोग हैं पहले ही चले जाते तो ठीक रहता। इनको कांग्रेस ने बहुत कुछ दिया है। 18 साल तक इनको विभिन्न पदों पर रखा, सांसद बनाया, केंद्र में मंत्री बनाया। इन्होंने मौका आने पर मौका परस्ती दिखाई है, इनको जनता माफ नहीं करेगी।

राजस्थान में भी मध्यप्रदेश जैसे हालात पैदा करने के कुछ भाजपा नेताओं के बयान पर गहलोत ने कहा, उनके सपने उनके धनबल के आधार पर हैं। विधायकों की खरीद-फरोख्त के आधार पर हैं। ये कोई विचारधारा की बात नहीं कर रहे हैं। धन बल दिख रहा है। इनकी धमकियों से न तो जनता और न ही हम झुकने वाले हैं। हमें उम्मीद है कि उनको सबक मिलेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें