फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: गहलोत सरकार में 13 कैबिनेट और 10 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ, अब पोर्टफोलियो पर नजरें

Mon, 24 Dec 2018 12:52 PM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
राजस्थान मंत्रिमंडल - फोटो : PTI
विज्ञापन
राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के मंत्रिमंडल का गठन हो गया है। राजभवन में राज्यपाल कल्याण सिंह मंत्रियों को शपथ दिलाई। कुल 23 विधायकों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई जिनमें 13 कैबिनेट और 10 राज्यमंत्री हैं। 
विज्ञापन


इनमें 22 विधायक कांग्रेस के हैं जबकि राष्ट्रीय लोकदल के एक विधायक को भी मंत्री पद दिया गया। 

अशोक गहलोत के मंत्रिमंडल में 17 नए चेहरों को शामिल किया गया है यानि दो तिहाई से ज्यादा नए विधायकों को जगह दी गई है। सियासी जानकारों के मुताबिक राजस्थान के नवगठित मंत्रिमंडल में अशोक गहलोत के समर्थकों का पलड़ा भारी है। विधायकों की संख्या के मुताबिक 60 फीसदी अशोक गहलोत समर्थक हैं तो 40 फीसदी पायलट समर्थक माने जाते हैं। कहा जा सकता है कि एक बार फिर अशोक गहलोत सचिन पायलट पर बीस साबित हुए हैं। 

ये 13 बने कैबिनेट मंत्री

बीडी कल्ला, शांति धारीवाल, परसादी लाल मीणा, मास्टर भंवरलाल मेघवाल, लालचंद कटारिया, डॉ रघु शर्मा, प्रमोद जैन भाया, विश्वेंद्र सिंह, हरीश चौधरी, रमेश चंद्र मीणा, उदयलाल आंजना, प्रताप सिंह खाचरियावास, सालेह मोहम्मद। 

ये 10 बने राज्य मंत्री

गोविंद सिंह डोटासरा, श्रीमति ममता भूपेश, अर्जुन बामनिया, भंवरसिंह भाटी, सुखराम विश्नोई, अशोक चांदणा, टीकाराम जूली, भजनलाल जाटव, राजेंद्र यादव, सुभाष गर्ग।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें