फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री प्रताप खाचरियावास कोरोना पॉजिटिव, नीट-जेईई प्रदर्शन में हुए थे शामिल

Sun, 30 Aug 2020 08:04 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
प्रताप खाचरियावास - फोटो : instagram.com/pskhachariyawas/
विज्ञापन

राजस्थान के कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने लिखा, 'कुछ लक्षण दिखने पर मैंने कोरोना टेस्ट करवाया और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरा अनुरोध है कि गत दिनों में मेरे संपर्क में जो लोग आए हैं वह स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जांच करवाएं।'

विज्ञापन

 

राज्य के परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास 28 अगस्त को नीट और जेईई परिक्षाओं के आयोजन के विरोध में हुए प्रदर्शन में शामिल हुए थे। इस विरोध-प्रदर्शन में सचिन पायलट समेत कांग्रेस के कई विधायक, नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे थे। प्रदर्शन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग जैसे नियमों का भी पालना नहीं किया गया था।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उनके शीघ्र ठीक होने की कामना की है। गहलोत ने ट्वीट के जरिए कहा कि मेरे मंत्रिमंडल के सहयोगी प्रताप सिंह खाचरियावास के कोविड-19 संक्रमण से शीघ्र ठीक होने की कामना करता हूं। भगवान उन्हें जल्द ठीक करे।
विज्ञापन


राज्य में रविवार को अब तक कोविड-19 के 595 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में अब तक 77,965 लोग इस वायरस से संक्रमित हुए हैं। यहां शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के कारण आठ लोगों की मौत हो गई थी। इस तरह राज्य में इस खतरनाक वायरस से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,025 हो गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें