फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: दुबई में पूनिया बोले- मिशन 2023-24 में BJP की तीन चौथाई बहुमत से सरकारें बनेंगी, फिर PM बनेंगे मोदी

Sat, 18 Mar 2023 10:22 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने दुबई में प्रवासी राजस्थानी सम्मेलन में कहा कि मिशन 2023 और 2024 में भाजपा की तीन चौथाई बहुमत से सरकारें बनेंगी और नरेंद्र मोदी तीसरी बार पीएम बनेंगे।
विज्ञापन
दुबई में प्रवासी राजस्थानी सम्मेलन में बोले सतीश पूनिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुबई में प्रवासी राजस्थानियों से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने संवाद करते हुए कहा- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल और मजबूत नेतृत्व से भारत की साख दुबई से लेकर पूरी दुनिया में बढ़ी है। मोदी सरकार प्रवासियों के हर सुख-दुख में उनके साथ चट्टान की तरह मजबूती से खड़ी है। 

विज्ञापन


कोरोना पीरियड से लेकर रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान स्वदेश वापसी करवाकर लोगों को सकुशल लाया गया है।  डॉ. पूनिया ने कहा- 2023 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में राजस्थान में भाजपा की सरकार बनेगी, जो राजस्थान के विकास, मजबूत कानून व्यवस्था, सोलर एनर्जी, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार को बढ़ावा देने, महिला सुरक्षा, कृषि, पर्यटन जैसे क्षेत्रों में मजबूती से काम करेगी।

दुबई के एक दिवसीय प्रवास पर विभिन्न प्रवासी सम्मेलनों में भाजपा राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने इंडियन पीपुल्स फोरम, ‘राजस्थान बिजनेस एंड प्रोफेशनल ग्रुप’ के साथ महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की और प्रवासी भारतीय कुशल श्रमिकों से संवाद किया।
विज्ञापन




उन्होंने कहा-पीएम मोदी के मजबूत नेतृत्व से भारत की साख दुबई से लेकर पूरी दुनिया में बढ़ी है, जिसका हमें उद्योगों और संस्कृति की मजबूती से लेकर मान-सम्मान में बड़ा लाभ मिला है और विदेशों में काम करने वाले भारतीय कुशल श्रमिकों के वेतन, सुरक्षा, अनुकूल वातावरण और स्वाभिमान को लेकर भी सुविधाओं में सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ विस्तार हुआ है, जो सभी भारतीयों के लिये गर्व की बात है। 

पूनिया ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के किसी भी देश में जाते हैं, तो वहां प्रवासी भारतीयों से संवाद को  प्राथमिकता देते हैं, जिससे उनके हाल-चाल जानते हैं और उनसे संबंधित कार्यों को केन्द्र की मोदी सरकार प्राथमिकता से अमल में लाती है। 

यह साबित करता है कि मोदी सरकार प्रवासियों के हर सुख-दुख में उनके साथ चट्टान की तरह मजबूती से खड़ी रहती है, चाहे कोरोनाकाल में लोगों की वतन वापसी की बात हो, रूस-यूक्रेन युद्ध में लोगों की स्वदेश वापसी की बात हो, हर परिस्थिति में केन्द्र की मोदी सरकार भारतीय और प्रवासी भारतीयों के हितों के लिये काम करती है।

दुनिया के सभी विकसित देशों की तरक्की में भारतीयों और राजस्थानियों का महत्वपूर्ण योगदान
पूनिया बोले-दुनिया के सभी विकसित देशों की तरक्की में भारतीयों और राजस्थानियों का महत्वपूर्ण योगदान है और साथ ही प्रवासी राजस्थानी अपनी कर्मभूमि की तरक्की के साथ-साथ जन्मभूमि के विकास में भी निरंतर योगदान देते हैं, यह हमारी जड़ों के प्रति हमारा जुड़ाव को मजबूत करता है। 



उन्होंने कहा कि, राजस्थान में 2023 में भाजपा की सरकार बनने पर हर प्रवासी के साथ भाजपा की सरकार मजबूती से हमेशा खड़ी रहेगी, विभिन्न देशों में रहने वाले प्रवासी राजस्थानियों को राजस्थान में उद्योग लगाने के लिये नियमों का सरलीकरण किया जाएगा, जो वर्तमान कांग्रेस नहीं कर रही है। 

दुनिया में सबसे खूबरसूरत देश भारत और भारत के खूबसूरत राज्यों में राजस्थान आता है, भारत घूमने आने वाला हर तीसरा पर्यटक राजस्थान और जयपुर जरूर आता है, ऐसे में कांग्रेस शासन में प्रदेश की बिगड़ी कानून व्यवस्था और महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अत्याचारों से ना केवल उद्यमी उद्योग लगाने से पीछे हट रहे हैं, बल्कि तमाम उद्योग पलायन भी कर गये और पर्यटकों की संख्या में भी कमी आई है।

नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में राजस्थान में भाजपा सरकार बनेगी
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस जिम्मेदार मंच से प्रवासी राजस्थानियों और राजस्थानवासियों को विश्वास दिलाता हूं कि 2023 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में राजस्थान में भाजपा की सरकार बनेगी और यह सरकार राजस्थान के विकास, मजबूत कानून व्यवस्था, सोलर एनर्जी, रोजगार को बढ़ावा देने, महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देने, पर्यटन, कृषि, शिक्षा, चिकित्सा, उद्योग स्थापित करने को बढ़ावा देने इत्यादि क्षेत्रों में मजबूती से कार्य किया करेगी और ऐसा राजस्थान बनायेंगे जो पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन करेगा।

पीएम नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट है प्रवासियों को जोड़ना
भाजपा प्रवासी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राजू मंगोड़ीवाला ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट प्रवासियों को जोड़ना और भाजपा  प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां के निर्देश पर पहली बार देश विदेश के कोने कोने तक रह रहे राजस्थानी प्रवासी अपनी माटी और संस्कृति से जोड़ने के साथ ही भाजपा और पीएम मोदी के विचार और कार्यों से जोड़ने के लिए प्रवासी प्रकोष्ठ कटिबद्ध है और संगठित होने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है।
विज्ञापन


राजू मंगोड़ीवाला ने बताया कि दुबई में बड़ी संख्या में राजस्थानी प्रवासी हैं, जो अलग-अलग व्यापार और उद्योग में कार्यरत हैं। उनसे संवाद किया गया है। यूनिक वर्ल्ड बिजनेस सेंटर पर आयोजित आईवीएफ बोर्ड मीटिंग में भारत के प्रति योगदान पर चर्चा की गई। इंटरनेशनल सिंधी दिवस पर इंडियन कांस्युलेट ऑडिटोरियम में ग्लोबल बिजनेस फेडरेशन और सिंधी समाज दुबई की ओर से आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया, जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जीटो) की दुबई शाखा के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। 

प्रवासी प्रकोष्ठ के सह संयोजक तेजराज सोलंकी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मुकेश विजय, दुबई में आशीष गर्ग, अविनाश जागेटिया, सुनील जागेटिया, पंकज जैन, जितेन्द्र वैध, चन्द्रशेखर भाटिया, योगेश विजय, राधेश्याम सुथार, गणेश सुथार, केसर कोठारी, आलोक भार्गव, राकेश बोहरा, जीआर मेहता, नवीन शर्मा और प्रवीण मेहता सहित दर्जनों प्रवासियों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें