फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: गुर्जर समाज का सम्मेलन, CP जोशी बोले-कांग्रेस ने सत्ता के लिए जिसे आगे किया, उसे नाकारा-निकम्मा कहा

Sat, 19 Aug 2023 10:38 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

गुर्जर समाज ने सम्मेलन में भाजपा से राजनीतिक प्रतिनिधित्व बढ़ाने की मांग की। गुर्जर नेता रूप सिंह ने कहा कि टिकट वितरण संख्या के आधार पर किया जाए। 15 सीटों पर पहले ही गुर्जर समाज के नेता जीतते रहे हैं। सीटें बढ़ती हैं तो भाजपा और सीटें जीत सकती है। 
विज्ञापन
गुर्जर समाज के सम्मेलन में शामिल हुए सीपी जोशी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी शनिवार को जयपुर के तोतुका भवन में गुर्जर समाज के आभार और अभिनंदन कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जोशी ने कहा- भाजपा ने गुर्जर समाज को केंद्र सरकार और संगठन में उचित प्रतिनिधित्व दिया। गुर्जर समाज के आराध्य भगवान देवनारायण का कमल के फूल पर ही उदय हुआ था। जिनकी 1111वीं जयंती पर जन्मस्थली मालासेरी डूंगरी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नमन किया।   आजादी के बाद ऐसा करने वाले वे पहले प्रधानमंत्री हैं। इससे पहले भाजपा शासन में ही वहां पैनोरमा बना और विकास कार्य कराए गए। मैं आशा करता हूं कि जैसा सहयोग गुर्जर समाज का भाजपा को आज तक मिलता आया है, 2023 के चुनाव में भी वही समर्थन प्राप्त होगा।

विज्ञापन


समाज का प्रतिनिधित्व बढ़ाने की मांग 
इधर, गुर्जर समाज ने सम्मेलन में भाजपा से राजनीतिक प्रतिनिधित्व बढ़ाने की मांग की। गुर्जर नेता रूप सिंह ने कहा कि टिकट वितरण संख्या के आधार पर किया जाए। 15 सीटों पर पहले ही गुर्जर समाज के नेता जीतते रहे हैं। इसके अलावा अन्य 30 सीटों पर भी गुर्जर समाज के नेता एससी और एसटी रिजर्व सीटों पर बड़ी संख्या में हैं जो बीजेपी को जीत दिलाएंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने इस मांग पर सकारात्मक आश्वासन दिया है। 

कांग्रेस ने नाकारा, निकम्मा और गद्दार कहर अलग किया
सम्मेलन के बाद प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने पत्रकारों से बात की। इस दौरान जोशी ने कहा कि कांग्रेस के अब तक के आंतरिक सर्वे ने नेताओं की नींद उड़ा दी है। इनका कुनबा टूट चुका है। सरकार ने अपने कुनबे को साथ रखने के लिए उनके फोन टेप कराए, पर वो कब तक। अब  इनका जहाज डूबने वाला है। इसलिए कुनबे के लोग छोड़ छोड़ कर जा रहे हैं। भाजपा ने कभी किसी समाज के नेता को चुनाव में इस्तेमाल नहीं किया। लेकिन, कांग्रेस ने सत्ता के लिए जिसका चेहरा आगे किया, उसको बाद में नाकारा, निकम्मा और गद्दार कहकर अलग कर दिया। वे सिर्फ समाज का इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन


सम्मेलन में ये नेता रहे मौत
कार्यक्रम में महंत हेमराज पोसवाल, टोंक-सवाई माधोपुर सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया, राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर, महापौर सौम्या गुर्जर, गुर्जर आरक्षण समिति के अध्यक्ष विजय बैंसला,  पूर्व मंत्री हेमसिंह बढ़ाना, पूर्व विधायक कालू लाल गुर्जर, अनिता गुर्जर, ओबीसी मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश बढ़ाना, प्रदेश मंत्री नीलम गुर्जर, भाजयुमो अध्यक्ष अंकित चेची, पूर्व महापौर शील धाबाई, रामलाल गुर्जर समेत समाज के अन्य नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें