फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: सांसद किरोड़ीलाल बोले-अच्छा होता गहलोत वीरांगना से धरने पर ही मिल लेते, अब प्रायश्चित से क्या फायदा

Thu, 23 Mar 2023 07:56 PM IST
नीरज शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राज्यसभा सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने मुख्यमंत्री के बयान पर निशाना साधते हुए कहा-मैं राजनीति में आया ही जनता की आवाज़ बुलंद करने के लिए,युवा ,गरीब, पीड़ितों के लिए हूँ। आंदोलन करना मेरी फ़ितरत में है।
विज्ञापन
सांसद किरोड़ीलाल मीणा ने सीएम गहलोत पर साधा सियासी निशाना - फोटो : फाइल फोटो।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने सीएम के उस बयान पर पलटवार गया,जिसमें गहलोत ने आरोप लगाया था कि  चुनावी साल में इस तरह के हथकंडे अपनाए जाएंगे। जिस तरह के सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा अपना रहे हैं और वीरांगनाओं को गुमराह कर आंदोलन के लिए लाया जा रहा है।
विज्ञापन


सरकार को इस निरंकुशता की कीमत चुकानी पड़ेगी-किरोड़ीलाल

सांसद किरोड़ी मीणा ने एक बार फिर मुख्यमंत्री पर सवाल उठाते हुए कहा कि CM ने आज शहीद जीतराम गुर्जर की पत्नी सुंदरी देवी से भरतपुर में मुलाकात की। अच्छा होता मुख्यमंत्री वीरांगना से उस समय ही मिल लेते, जब 10 दिन वह धरने पर बैठी थीं। तब पुलिस के दम पर प्रताड़ित करने का पाप करने वाली सरकार को अब प्रायश्चित करने से क्या होगा? डॉ किरोड़ीलाल ने कहा कि मुख्यमंत्री आप शहीद की वीरांगनाओं मंजु जाट, मधुबाला मीना से भी मिलकर उनकी जायज़ माँगे भी सुन लेते। हकीकत यह है कि वीरांगनाओं पर आज भी पुलिस का पहरा बैठा हुआ है। उन्हें लगातार सरकार के समर्थन में बयान देने के लिए धमकाया जा रहा है। उनके कहीं आने-जाने पर पाबंदी है। सरकार में अभी भी इतना साहस नहीं है कि वह उनका सामना कर सके। सरकार को इस निरंकुशता की कीमत चुकानी पड़ेगी।

मैं राजनीति में आया ही जनता की आवाज बुलंद करने हूं-किरोड़ीलाल

किरोड़ीलाल बोले- मुख्यमंत्री ने कहा है कि चुनाव नजदीक हैं और मैंने आलाकमान को खुश करने के लिए आंदोलन किया। जबकि हकीकत ये है कि मैं राजनीति में आया ही जनता की आवाज बुलंद करने के लिए हूं। युवा, गरीब और पीड़ितों के लिए आंदोलन करना मेरी फितरत में है, जिनका चुनाव से कोई संबंध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें