फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईफोन वापसी: जब लैपटॉप और फ्लैट लौटाने की आई बात, तब बोले भाजपा विधायक-हमसे पूछकर फैसला लिया था?

Sat, 26 Feb 2022 01:35 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

भाजपा विधायकों की ओर से अभी तक सिर्फ 46 आईफोन ही लौटाए गए हैं। ऐसे में जिन विधायकों ने आईफोन वापस नहीं किया है, उनके नाम दिल्ली भेजे जाने की तैयारी हो रही है।
विज्ञापन
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में इन दिनों आईफोन वापसी का मसला तेजी पकड़ रहा है। इसको लेकर भाजपा विधायकों में विवाद बढ़ता ही जा रहा है। अभी तक 46 विधायकों ने ही आईफोन वापस किया है। नौबत यह आ गई है कि,अब सूची दिल्ली भेजने तक की बात हो रही है।

विज्ञापन

सिर्फ 46 आईफोन हुए वापस 
राजस्थान में भाजपा विधायकों की ओर से अभी तक सिर्फ 46 आईफोन ही वापस किए गए हैं। बाकी, विधायकों का अभी तक कुछ पता नहीं है। दबी जुबान में कई भाजपा विधायक यह भी कह रहे हैं कि, यह निर्णय उनसे पूछकर नहीं लिया गया था। सूत्रों के मुताबिक, ऐसे में यह फैसला लिया गया है कि, जिन विधायकों ने आईफोन वापस नहीं किए हैं, उनके नाम दिल्ली भेजे जाएंगे। 

आखिर क्यों पीछे हटने लगे विधायक 
राजस्थान की गहलोत सरकार ने आईफोन के अलावा लैपटॉप और फ्लैट भी विधायकों को दिया था। जब भाजपा संसदीय समिति ने आईफोन वापसी का फैसला किया तो कांग्रेस की ओर से कहा गया कि, सिर्फ आईफोन ही क्यों? लैपटॉप और फ्लैट भी वापस कर दो। इसके बाद से कई विधायक चिंतित बताए जा रहे हैं। दरअसल, यह सब तब हुआ जब पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का बयान सामने आया कि, फ्लैट और लैपटॉप भी वापस ले लो। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल मैसेज से डर 
शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हुआ था कि, भाजपा विधायकों को दिए गए आईफोन में छेड़छाड की गई है। इसलिए सोच-समझकर ही उसका इस्तेमाल करें। कहीं आपकी जानकारी मुख्यमंत्री गहलोत तक न पहुंच जाए। कहा जा रहा है कि, इस मैसेज के बाद से विधायकों में डर फैल गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें