फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी की नई टीम की घोषणा कब होगी, आलाकमान के साथ हुई चर्चा

Sat, 20 May 2023 07:36 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान भाजपा के अध्यक्ष सीपी जोशी की नई टीम की घोषणा बहुत जल्द हो सकती है। बताया जा रहा है नामों के लेकर आलाकमान के साथ सहमति बन गई है। कार्यसमिति की बैठक खत्म होने के बाद भाजपा की कोर टीम की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
राजस्थान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी। (फाइल फोटो) - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान चुनाव मुहाने पर पहुंच चुका है। कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियां अपनी-अपनी टीम को मजबूती देने में लगी हुई हैं। प्रदेश की भाजपा इकाई भी इसी क्रम में अपनी कोर टीम के गठन करने में जुटी हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा की कोर टीम तैयार हो चुकी है। आलाकमान के साथ हुई चर्चा के बाद इस पर मोहर भी लगाई जा चुकी है।  बताया जा रहा है कि आलाकमान के निर्देश पर पूरी कार्यकारिणी में बदलाव होने की संभावना है। 

विज्ञापन


दरअसल, भाजपा का केंदीय नेतृत्व हमेशा से ही चौंकने वाले फैसले लेता आया है। राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष को भी चुनाव से ठीक पहले बदलना कोई छोटा निर्णय नहीं था, लेकिन भाजपा नेतृत्व नए प्रयोग करने के लिए प्रसिद्ध है। इसी क्रम में प्रदेश की कार्यकारिणी में इस बार उन सभी चेहरों को नकार दिया गया है जो कार्यकारिणी में लंबे समय से कार्यरत हैं।

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी से उनकी भी छुट्टी होनी तय है जो किसी भी प्रकार के चुनाव लड़ने की मंशा रखते हैं। बताया जा रहा है केंद्रीय नेतृत्व ने युवा चेहरों पर दाव खेलने का मन  बनाया है। नयी ऊर्जा और नयी ताकत के साथ नयी भाजपा चुनाव में उतरने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन


प्रदेश में इसी साल चुनाव होने हैं, ऐसे में  जातीय समीकरण को भी ध्यान में रखा जा रहा है। प्रदेश कार्यकारिणी में एससी/ एसटी वर्ग को अहम जिम्मेदारी मिलने की चर्चा चल रही है। भाजपा प्रदेश इकाई मार्शल जातियाों को भी साथ लेकर चलने का मन बना चुकी है, जिसमें गुर्जर, मीना, जाट, कुमावत और अन्य को शामिल किया जाना लगभग तय माना जा रहा है। 

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी में प्रमुख रूप से 6 उपाध्यक्ष,  4 महामंत्री, 6 प्रदेश मंत्री और लगभग 125 सदस्य बनाये जाते है।  प्रदेश कार्यकारिणी के साथ युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, एससी मोर्चा, एसटी मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चों, किसान मोर्चा और ओबीसी मोर्चा भी है, जिनके भी नए अध्यक्ष बनाने की सूचना मिल रही है।  

भाजपा कार्यकारिणी की घोषणा कब तक
भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक नागौर में हो रही है। जिसमें प्रदेश  भाजपा के दिग्गज नेता भाग ले रहे हैं, नई कार्यकारिणी की घोषणा कार्यसमिति की बैठक खत्म होन के बाद कभी भी की जा सकती हैं। सूत्रों के अनुसार  भजनलाल ,मुकेश दाधीच, लक्ष्मी कांत भारद्वाज, सोम कांत शर्मा, प्रभु लाल सैनी,श्रवण सिंह बागडी, पिंककेश पोरवाल, जवाहर बेडम के नाम लगभग फाइनल हो चुके हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें