फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: भाजपा के भीतर जारी अंतर्कलह बढ़ी, वसुंधरा खेमे और पूनिया गुट आमने-सामने

Mon, 28 Jun 2021 08:28 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में चुनाव से पहले ही सीएम चेहरे को लेकर विपक्षी पार्टी भाजपा में घमासान मचा है। वसुंधरा राजे खेमे के नेता रोहिताश्व शर्मा और अध्यक्ष सतीश पूनिया के बीच जारी मनमुटाव सामने आ गया है। शर्मा पर पार्टी खिलाफ बोलने के लिए नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
वसुंधरा राजे और सतीश पूनिया - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने में अभी दो साल का समय बाकी है, लेकिन सत्ताधारी दल कांग्रेस और मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा अंतर्कलह से गुजर रही है। भाजपा में तो मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा इसको लेकर अभी से घमासान तेज हो गया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता रोहिताश्व शर्मा को पार्टी के खिलाफ बयान देने पर नोटिस जारी किया है। भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि जो लोग पार्टी के विरुद्ध बयानबाजी करेंगे उनपर कार्रवाई होगी।  बता दें कि रोहिताश्व शर्मा वसुंधरा राजे के करीबी नेता हैं। 

विज्ञापन


दरअसल, पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता रोहिताश्व शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री पद के लिए प्रदेश भाजपा में कोई चेहरा नहीं है। वसुंधरा राजे ही एक मात्र सर्वश्रेष्ठ और बड़ी नेता हैं। इसी महीने के पहले हफ्ते में अलवर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रोहिताश्व शर्मा ने कहा कि अगर प्रदेश में सर्वे कराए जाए तो दस में से नौ लोग वसुंधरा राजे को पसंद करते हैं  इस बयान के बाद पार्टी में खलबली मच गई। जिसपर पार्टी ने नोटिस जारी कर 15 दिनों के भीतर जवाब मांगा है। 

 शर्मा के एक और बयान ने बढ़ाया सियासी पारा
रोहिताश्व शर्मा लगातार वसुंधरा राजे का गुणगान कर रहे हैं। उनका एक और बयान ने पार्टी और प्रदेश के सियासी पारा को बढ़ा दिया है। रविवार को एक बार फिर वसुंधरा राजे के पक्ष में बयान दिया। रोहिताश्व शर्मा के मुताबिक,  वसुंधरा राजे के दम पर राजस्थान में भाजपा 130 और 163 सीट हासिल कर चुकी है। वर्तमान में प्रदेश भाजपा में वसुंधरा के कद का कोई नेता नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें