फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान विधानसभा चुनाव: सचिन पायलट बोले, राजस्थान में इस बार दो बार मनेगी दिवाली 

Sun, 21 Oct 2018 06:14 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
sachin pilot
विज्ञापन

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि राजस्थान में इस बार दिवाली दो बार मनेगी एक सात नवंबर को और दूसरी बार सात दिसंबर को जब प्रदेश से भाजपा सरकार का सफाया होगा और एक नई सरकार का निर्माण होगा। सात नवम्बर को देशभर में रोशनी का त्योहार दीपावली मनायी जायेगी, वहीं राजस्थान में सात दिसंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा।

विज्ञापन

पायलट ने जयपुर के शास्त्रीनगर इलाके में कांग्रेस के 'बूथ जिताओ, भ्रष्टाचार मिटाओ' अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जहां एक तरफ भाजपा और मुख्यमंत्री बैठकर यह साजिश रच रहे हैं कि कैसे अपने 100-150 विधायकों पर तलवार गिरा दो, वे तो इस साजिश कामयाब नहीं हो पा रहे हैं, लेकिन हमारी कांग्रेस पार्टी के नेता और कार्यकर्ता घरों में जाकर लोगों से संवाद कर रहे हैं, आर्शीवाद मांग रहे हैं और यह हमारी पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है।

उन्होंने जनता से कांग्रेस के पक्ष में वोट देकर कांग्रेस को सत्ता में लाने का आग्रह करते हुए कहा कि जब प्रदेश में कांग्रेस की नई सरकार बनेगी तो पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं को पूरी इज्जत और सम्मान के साथ लेकर आगे चलेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर के 50 हजार बूथ पर पार्टी के नेता और कार्यकर्ता' बूथ जिताओ और भ्रष्टाचार मिटाओ' के तहत लोगों से संवाद कर रहे हैं। हर बूथ पर अगर कांग्रेस जीतेगी तो खुद ही प्रदेश से भ्रष्टाचार का खात्मा होगा और नई शुरुआत होगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लोगों का उत्साह इस बात का प्रतीक है कि आज लोग जाति, बिरादरी, वर्ग, भाषा, छोड़कर अपना भविष्य कांग्रेस में देख रहे हैं और कांग्रेस के हाथ के निशान के साथ जुड़ना चाहते हैं। जयपुर शहर के साथ..साथ पूरे राजस्थान में राहुल गांधी के नेतृत्व में एक बहुत बेहतर सरकार कांग्रेस पार्टी की बनने जा रही है, एक नई शुरुआत करने जा रही है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें