फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अशोक गहलोत का हुआ 'राज'स्थान, सचिन होंगे को-पायलट

Fri, 14 Dec 2018 06:04 PM IST
अंकुर श्रीवास्तव चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अशोक गहलोत होंगे राजस्थान के सीएम, सचिन पायलट डिप्टी सीएम
विज्ञापन
लंबी माथापच्ची के बाद राजस्थान में सीएम पद पर फैसला हो गया है। बाजी अशोक गहलोत के हाथ लगी है। सचिन पायलट को डिप्टी सीएम का पद दिया जा रहा है। कांग्रेस में तीन दिन की लंबी माथापच्ची के बाद आखिरकार हाईकमान ने गहलोत को कमान दे दी। प्रेस कांफ्रेंस में गहलोत को सीएम और पायलट को डिप्टी सीएम बनाए जाने के फैसले का एलान किया गया।
विज्ञापन




 

इस मौके पर गहलोत ने कहा कि हम राहुल गांधी की भावना के अनुरूप सुशासन देंगे। लोगों से किया वादा पूरा करेंगे। लोगों ने जो तकलीफें झेली हैं उन्हें दूर करेंगे। रुके हुए प्रोजेक्ट पूरे किए जाएंगे। भाजपा सरकार में कई बड़े प्रोजेक्ट का काम रोक दिया गया था। इसे लेकर लोगों ने नाराजगी भी थी।
विज्ञापन


सचिन पायलट ने कहा- मैं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और विधायकों का आभारी हूं जिन्होंने अशोक गहलोत जी को सीएम बनाने का फैसला लिया था। जनता ने हमें जिम्मेदारी दी है। तीनों राज्यों में जनता नाराज थी, इसलिए अपना फैसला सुनाया। केंद्र में भी यूपीए की सरकार बनेगी।
विज्ञापन



पायलट ने कहा, मुझे जब भी मौका मिला उसे पूरा किया है। राहुल जी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे भी निभाउंगा। भाजपा ने कहा था कि हम सरकार बनाएंगे लेकिन राजस्थान में मेरा और अशोक गहलोत जी का जादू पूरी तरह चल गया है। हम अब सरकार बना रहे हैं।     


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें