फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान विधानसभा चुनाव: जिन विधायकों के कटेंगे टिकट, उनसे सीधा संवाद करेंगे अमित शाह

Tue, 30 Oct 2018 05:31 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अमित शाह, वसुंधरा राजे
विज्ञापन

राजस्थान में प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने वाली भाजपा को अब एक संकट सता रहा है। संकट ये कि जिन मौजूदा विधायकों का टिकट कटेगा, वे पार्टी के खिलाफ ही बिगुल न फूंक दें। पार्टी ने नुकसान से बचने के लिए टिकट न मिलने से नाराज होने वाले विधायकों व जन प्रतिनिधियों के लिए एक रास्ता निकाला है। इन रूठों से राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सीधा संवाद करेंगे। प्रदेश भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति की ओर से सोमवार देर शाम तक सभी 200 सीटों पर नाम तय करने की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है और कभी भी स्वीकृति के लिए आलाकमान को भेजी जा सकती है। पार्टी सूत्रों के अनुसार भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची दीपावली से पहले जारी हो सकती है।

विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के अनुसार पार्टी एंटी इनकम्बेंसी से होने वाले नुकसान से बचना चाहती है और ऐसे में राजस्थान में मौजूद 161 विधायकों में से आधे से अधिक पर टिकट कटने का संकट मंडरा रहा है। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे व प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल सैनी ने सम्भावित उम्मीदवारों की सूची में लगभग 100 विधानसभा सीटों पर एक-एक नाम तय कर लिए हैं और इतनी ही सीटों पर दो नाम शामिल किए गए हैं। एक-दो दिन में ही सूची को आलाकमान को सौंप दिया जाएगा। जितनी सीटों पर आलाकमान हरी झंडी देगा, उनकी सूची पहले जारी कर दी जाएगी। पार्टी सूत्रों ने बताया कि जिन विधायकों का टिकट कटेगॉा उनकी समझाइश अमित शाह और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे करेंगी। वे संवाद कर उन्हें सरकार आने पर राजनीतिक नियुक्ति देने और पार्टी स्तर पर पद आदि देने को लेकर संवाद किया जाएगा। पार्टी का मानना है कि इन प्रयासों से पार्टी बागियों की संख्या पर काबू पाया जा सकेगा और पार्टी को नुकसान से बचाया जा सकेगा।

प्रदेश भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्य तथा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने कहा है कि टिकट मिलने और कटने के बाद उम्मीदवारों से पार्टी के बड़े नेताओं द्वारा चर्चा करना एक स्वाभाविक प्रक्रिया है। ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है, जिनका टिकट कटता है उनकी समझाइश हर चुनाव में की जाती है। समिति उन्हीं दावेदारों के नाम आलाकमान को भेजेगी, जिनके जीतने की संभावना सबसे अधिक होगी। लेकिन यह नहीं समझना चाहिए कि मौजूदा विधायकों के टिकट कटेंगे ही।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें