फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: भाजपा हाईकमान को बताए बिना जिलाध्यक्ष ने इस सीट पर घोषित किया उम्मीदवार

Tue, 30 Oct 2018 01:08 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
vasundhara raje
विज्ञापन
राजस्थान में भाजपा और कांग्रेस जहां अपने टिकटों को फाइनल करने में लगे हैं वहीं मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के ससुराल धौलपुर के प्रत्याशी की घोषणा हो गई है। यह कारनामा धौलपुर भाजपा जिला अध्यक्ष ने किया है।
विज्ञापन


धौलपुर से भाजपा की वर्तमान विधायक शोभा कुमारी हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष बहादुर सिंह ने प्रेस नोट जारी कर उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है। पिछले विधानसभा चुनाव में शोभारानी कुशवाहा के पति इस सीट से विजय हुए थे।

 सजा होने के कारण इस सीट पर उपचुनाव हुआ जिसमें भाजपा ने शोभा रानी को उम्मीदवार बनाया। शोभा यहां से जीतकर विधायक बनीं। मुख्यमंत्री राजे की जीत को भाजपा ने मोदी फैक्टर के रूप में प्रचारित किया था। हालाकि पार्टी सूत्रों की मानें तो राजे ने कई मौजूदा विधायकों को प्रचार करने की हरी झंडी दे दी है।
विज्ञापन


जिला अध्यक्ष की इस हरकत से आरएसएस और वसुंधरा विरोधी खेमा इस मुद्दे  को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के सामने जोर शोर से उठा रहा है। गौरतलब है कि प्रदेश की सभी 200 सीटों पर एक चरण में 7 दिसंबर को मतदान होना है। चुनाव के परिणाम 11 दिसंबर को सामने आएंगे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें