फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान चुनाव: तमाम योजनाओं के लाभार्थी ही हमारे ब्रांड एंबेसडर- प्रकाश जावड़ेकर

Thu, 22 Nov 2018 03:47 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रकाश जावड़ेकर ने राजस्थान चुनाव पर की बात
विज्ञापन
राजस्थान में नामांकन की प्रक्रिया खत्म होने के बाद भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस से बात की। इंटरव्यू में उन्होंने चुनावी मुद्दों से लेकर वसुंधरा राजे की योजनाओं तक पर बात की।

'आपसी संवाद पर काम किया'

करीब महीने भर से बतौर प्रभारी राज्य में घूम रहे जावड़ेकर ने सरकार और पार्टी के स्तर पर कम्यूनिकेशन गैप की बात स्वीकारते हुए कहा,

"मैं ये नहीं कहूंगा की पार्टी में कोई दोष थे, पार्टी अपने आप में लगातार मजबूत हो रही है और हम यहां सत्ता में भी काबिज हैं। सबसे बड़ी ताकत मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और पार्टी के साथ उनका सहयोग रहा है। इस सहयोग के कारण ज्यादा परेशानी नहीं हुई। एक चीज जो मैं बदल सकता था, वो है कम्युनिकेशन गैप और मुद्दा निर्धारित नहीं होना। हमने इस काम को बखूबी किया है। जब मैं यहां आया था तब सोशल मीडिया पर उपस्थिति मात्र 1.70 लाख था जो अब बढ़कर 8.70 लाख हो चुका है। इससे भी बड़ी चीज यह रही कि हमने मुद्दा सेट किया है।"

विज्ञापन


'सीटों की बात पर उन्होंने कहा कि जब वो यहां आए थे तो भाजपा को 40 और कांग्रेस को 150 सीटें मिलने की बात कही जा रही थी अब लड़ाई कांटे की मानी जा रही है। इस लड़ाई में भी भाजपा को बढ़त हासिल है।

क्या हैं मुद्दे?

चुनावी मुद्दे के सवाल पर जावड़ेकर ने कहा, "मुद्दा एक ही है- विकास, विकास और विकास। मुख्य मुद्दा तो यह है कि देशभर में जनता कांग्रेस को नकार रही है। लोगों को प्रधानमंत्री मोदी के साथ हमारा मुख्यमंत्री चाहिए।"

'जनता को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ'

जावड़ेकर ने इंटरव्यू में दावा किया कि राज्य में कई परिवारों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा है। यही वजह है कि लाभार्थी की राजनीति से उन्हें गुरेज नहीं। जावड़ेकर ने कहा कि जब वो एक दलित परिवार से मिले मुख्यमंत्री ने उन्हें पक्का घर बनाने के लिए भूमि का पट्टा दिया था। परिवार की महिला को मोबाइल फोन भी दिया गया, यह भी मुख्यमंत्री की एक स्कीम है। परिवार को उज्ज्वला गैस कनेक्शन भी दिया गया। घर की वृद्ध माँ को वृद्धा पेंशन के जरिये 1000 रुपये भी मिल रहे थे। इस तरह एक परिवार को चार योजनाओं का लाभ मिला।

भामाशाह स्वास्थ्य योजना 25 लाख लाभार्थी, मुद्रा योजना के 50 लाख और 50 लाख महिलाओं को 100 रुपये में मोबाइल फोन मिला। उज्ज्वला योजना के 40 लाख लाभार्थी हैं। इन सभी योजनाओं के लाभार्थी ही हमारे ब्रांड एम्बेसडर हैं। हर लाभार्थी की अपनी कहानी है। हम इस बात पर फोकस कर रहें है कि ये लाभार्थी और मोदीजी को प्यार करने वाले सभी लोग आगे आएं और भाजपा को वोट करें। यही हमारा प्रचार अभियान है।


राज्य में 'मोदी तुझसे बैर नहीं, रानी तेरी खैर नहीं' जैसे नारों की बात से जावड़ेकर ने इनकार कियाा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और जनता के बीच बेहतर संबंध हैं, बस उपलब्धियों को ठीक से प्रचारित नहीं किया गया।
विज्ञापन

 
जावड़ेकर ने कहा कि वसुंधरा राजे के खिलाफ झालरापाटन के मैदान से मानवेंद्र सिंह कोई चुनौती खड़ी नहीं कर पाएंगे। राजस्थान में 7 दिसंबर को मतदान होना है। नतीजे 11 दिसंबर को आएंगे।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें