फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान चुनाव 2018: वसुंधरा के ससुराल धौलपुर में भाजपा को झटका, रितेश शर्मा कांग्रेस में शामिल

Thu, 22 Nov 2018 03:11 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
विज्ञापन
सचिन पायलट ने रितेश शर्मा को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 में दलबदल का सिलसिला जारी है। अब कांग्रेस ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को उनके ससुराल धौलपुर में घेरने के लिए भाजपा के पूर्व नगर परिषद चेयरमैन को कांग्रेस में शामिल कर लिया है। यह धौलपुर में भाजपा के लिए झटका माना जा रहा है। 
विज्ञापन


धौलपुर में नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन रितेश शर्मा ने भाजपा छोड़ कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। 

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय में राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट की मौजूदगी में रितेश ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस का मानना है कि रितेश के कांग्रेस में शामिल होने से धौलपुर में कांग्रेस ना केवल मजबूत होगी बल्कि भाजपा के लिए भी मुश्किलें खड़ी होगी। 
विज्ञापन


बता दें कि हाल ही में धौलपुर के जिला प्रमुख भाजपा में शामिल हो गए थे। इसके बाद सबकी निगाहें कांग्रेस को ओर थी वह क्या रणनीति अपनाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें