राजस्थान में सभी 200 सीटों के लिए 7 दिसंबर को चुनाव होना है। सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं और अलग-अलग तबकों को लुभाने का प्रयास कर रही हैं। इन सब में युवा वर्ग एक ऐसा तबका है जो इस विधानसभा चुनाव में निर्णायक भूमिका निभा सकता है।
राजस्थान में 2.54 करोड़ मतदाता 18-40 के बीच के हैं। यह इस बार सरकार चुनने में निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं।
ना मंत्रिमंडल में उचित भागीदारी, ना ही सदन में
राजस्थान के कुल 4 करोड़ 72 लाख 20 हजार 597 मतदाताओं में 53 फीसदी मतदाता 18 से 40 साल के बीच के हैं। युवा मतदाताओं की बड़ी संख्या के बावजूद राजनीतिक दल इन्हें तवज्जो देते नहीं दिखते। 2008 में मंत्रिमंडल की औसत उम्र 59 साल थी जो 2013 में बढ़कर 60 साल हो गई। साल 2008 में युवा विधायकों की संख्या 36 थी जो 2013 में घटकर 35 हो गई। विधानसभा में युवा विधायकों की हिस्सेदारी मात्र 18 फीसदी है।
प्रमुख दलों के शीर्ष पर भी नहीं दिखते युवा नेता
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल सैनी की उम्र 75 साल है। प्रदेश कार्यकारिणी के ज्यादातर नेताओं की उम्र भी 50 के पार है। कांग्रेस ने चुनाव की कमान 40 वर्षीय सचिन पायलट को दे रखी है मगर कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी में उम्रदराज नेताओं की भरमार है।
जयपुर जिले में सबसे ज्यादा युवा मतदाता
जयपुर जिले की 19 विधानसभा सीटों में 24 लाख से ज्यादा मतदाता है। वहीं प्रतापगढ़ जिले में सबसे कम 2.65 हजार युवा मतदाता हैं। प्रदेश में विधानसभा सीटों के लिहाज से झोटवाड़ा पहले पायदान पर है। यहां युवा मतदातों की संख्या 1.94 हजार है।
पूरी कहानी, आंकड़ों की जुबानी
राजस्थान की स्थिति एक नजर में
| कुल मतदाता |
47220597 |
| 18 से 40 आयु तक के युवा मतदाता |
25481736 |
| युवा मतदाताओं का प्रतिशत |
53.96% |
| कुल बूथ |
51796 |
| नए मतदाता जुड़े |
4083970 |
सबसे अधिक युवा मतदाताओं वाले जिले
| जिले का नाम |
कुल मतदाता |
युवा मतदाता |
| जयपुर |
4556662 |
2480394 |
| अलवर |
2444927 |
1335890 |
| नागौर |
2364849 |
1262913 |
| जोधपुर |
2442544 |
1310038 |
| सीकर |
1979209 |
1067154 |
सबसे कम युवा मतदाताओं वाले जिले
| जिले का नाम |
कुल मतदाता |
युवा मतदाता |
| प्रतापगढ़ |
265996 |
265996 |
| बूंदी |
636093 |
340428 |
| जैसलमेर |
418912 |
247260 |
| सिरोही |
715797 |
383741 |
| राजसमंद |
850323 |
438122 |
सबसे अधिक युवा मतदाताओं वाले विधानसभा क्षेत्र
| विधानसभा |
कुल मतदाता |
युवा मतदाता |
| झोटवाड़ा |
356039 |
194619 |
| बगरु |
293929 |
169320 |
| विद्याधर नगर |
318501 |
169261 |
| सांगानेर |
301559 |
165198 |
| बूंदी |
286318 |
157335 |
सबसे कम युवा मतदाताओं वाले विधानसभा क्षेत्र
| विधानसभा |
कुल मतदाता |
युवा मतदाता |
| केशोराय पाटन |
102999 |
53874 |
| जोधपुर |
197565 |
92845 |
| किशनपोल |
196306 |
100408 |
| खेतड़ी |
202777 |
101785 |
| अजमेर दक्षिण |
200907 |
102300 |