फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान चुनाव: भाजपा में चली विद्रोह की आंधी, अब विधायक हबीबुर्रहमान ने छोड़ी पार्टी

Tue, 13 Nov 2018 12:52 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राजस्थान चुनाव
विज्ञापन
राजस्थान विधानसभा चुनाव में टिकट वितरण को लेकर भारतीय जनता पार्टी में मचा घमासान थमता नहीं दिख रहा है। एक के बाद एक कई दिग्गज नेताओं का इस्तीफा देने का सिलसिला जारी है। भाजपा को यहां एक और बड़ा झटका लगा है। टिकट नहीं मिलने से नाराज नागौर विधायक हबीबुर्रहमान ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। 
विज्ञापन




हबीबुर्रहमान का कहना है कि वह इस बार भी नागौर से ही चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि मैंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा आज पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष को भेज दिया है। मेरा टिकट काटे जाने से पार्टी कार्यकर्ताओं में नाराजगी है इसलिए मैंने यह फैसला किया है। उन्होंने कहा कि वह दिल्ली में हैं और अपने समर्थकों से चर्चा के बाद ही भविष्य का फैसला करेंगे।
विज्ञापन


नागौर से विधायक हबीबुर्रहमान मंत्री भी रह चुके हैं और इस बार भाजपा की सूची में नाम नहीं होने से बेहद नाराज थे। इसके चलते उन्होंने पार्टी छोड़ने का एलान कर दिया। 
विज्ञापन


बता दें कि भाजपा में टिकट को लेकर जबरदस्त घमासान मचा हुआ है और नाराज नेताओं के इस्तीफों का दौर चल रहा है। सोमवार को ही मंत्री रहे सुरेंद्र गोयल ने पहले मंत्रिपद से इस्तीफा दे दिया फिर भाजपा भी छोड़ दी। इसे पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। इससे पहले घनश्याम तिवाड़ी और हनुमान बेनीवाल जैसे नेता भी पार्टी छोड़ चुके हैं।  

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें