फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: पीएम मोदी के 'करिश्मे' के भरोसे भाजपा, भीलवाड़ा रैली की सफलता से पार्टी गदगद

Thu, 29 Nov 2018 05:41 PM IST
अमित शर्मा, अमर उजाला
विज्ञापन
Narendra Modi in rajasthan
विज्ञापन

पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में राजस्थान. भाजपा के लिए सबसे ज्यादा कठिन माना जा रहा था। कई सर्वे में भी यह बात सामने आई थी कि यहां कांग्रेस मजबूती के साथ वापसी कर रही है। राजस्थान में हर पांच साल में सरकार के बदलने का इतिहास और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से लोगों की कथित नाराजगी भी इसी बात की ओर इशारा कर रही थी।

विज्ञापन


भाजपा के बागियों और करणी सेना जैसे राजपूत संगठनों का विरोध भी भाजपा के लिए चिंता का सबब बना हुआ था। लेकिन हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान में ताबड़तोड़ तीन रैलियां की हैं जिससे माहौल कुछ बदला हुआ बताया जा रहा है। भाजपा नेताओं का दावा है कि अभी चुनाव में आठ दिन शेष हैं। उन्हें उम्मीद है कि अंतिम दिनों में पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह की रैलियों से माहौल बहुत बदलेगा और चुनाव उनके पक्ष में हो जाएगा।
 

लगातार सक्रिय रहे पीएम मोदी

चुनाव के पूर्व ही राजस्थान में ‘मोदी से कोई बैर नहीं, रानी तेरी खैर नहीं’ जैसे नारे लगने लगे थे। संभवतः इसी को देखते हुए प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान को पहले से ही अपनी प्राथमिकता की लिस्ट में सबसे ऊपर रखा। वे अक्टूबर महीने से ही लगातार राजस्थान के दौरे पर आ रहे हैं। 6 और 20 अक्टूबर को वे अजमेर में पहुंचकर लोगों के साथ खुद को कनेक्ट करते रहे। अलवर के बाद 26 नवंबर को भी उन्होंने भीलवाड़ा में बड़ी रैली कर कांग्रेसी खेमे में चिंता की लकीरें खींच दीं।
विज्ञापन


मोदी की भीलवाड़ा की रैली की सफलता से उत्साहित भाजपा का कहना है कि मोदी ने भाजपा को राजस्थान की लड़ाई के फ्रंट में लाकर खड़ा कर दिया।

भाजपा प्रवक्ता सुदेश वर्मा ने कहा कि राजस्थान में यह सबसे ख़ास बात देखने को मिली है कि लोग पार्टी से नाराज नहीं हैं। यही कारण है कि जब से प्रधानमंत्री ने राजस्थान को संबोधित करना शुरू किया है, माहौल बदल रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की उज्ज्वला योजना, कृषि से सम्बंधित बीमा और सिंचाई योजना और आयुष्मान योजना से लोगों की ये उम्मीद विश्वास में तब्दील हो गयी है कि यह व्यक्ति (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) उनके जैसे गरीबों की भलाई के लिए काम करने के लिए आया है और पीएम के प्रति लोगों के इसी विश्वास का फायदा पार्टी को मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि अब लोगों के इस विश्वास पर खरा उतरना पार्टी और सरकार के लोगों की जिम्मेदारी है जिसे वे पूरी करने की हर सम्भव कोशिश करेंगे। 
Trending Videos
विज्ञापन

यहां की लड़ाई रही आसान

रमन सिंह (छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री)

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री रमन सिंह की साफ छवि और उनकी सरकार के बेहतर कामकाज की बदौलत पार्टी यहां अपनी आसान वापसी की उम्मीद कर रही है। अजीत जोगी और बसपा के गठबंधन ने कांग्रेस के वोट बैंक में सेंध लगाकर उसकी राह और आसन कर दी है। मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह की लोकप्रियता और संगठन की मजबूती के आधार पर पार्टी यहां भी मजबूती से लड़ी। उसे मध्यप्रदेश में जीत का चौका लगाने की उम्मीद है।


तेलंगाना और मिजोरम के विधानसभा चुनाव को पार्टी लोकसभा की लड़ाई के लिए रिहर्सल के तौर पर देख रही है। हलांकि पार्टी नेता मिजोरम कांग्रेस के कुछ बड़े नेताओं को अपना पाले में लेकर यहां भी बड़े परिवर्तन का दावा कर रहे हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें