फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: क्या वसुंधरा राजे करेंगी प्रदेश भाजपा का नेतृत्व? अशोक परनामी और अमित शाह की मुलाकात से अटकलें तेज

Tue, 04 Jan 2022 01:12 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
अमित शाह से मिले अशोक परनामी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी की गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की बाहर आई तस्वीर ने राजस्थान भाजपा की राजनीति में नया अध्याय शुरू कर दिया है।जैसा कि विदित है, अशोक परनामी पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के करीबी हैं एवं उनके ग्रुप के माने जाते हैं। राजस्थान भाजपा में पिछले तीन साल से इस बात को लेकर जबरदस्त खींचातानी चल रही है कि पार्टी का नेतृत्व किसके हाथों में होगा।

विज्ञापन


बड़े नेता आलाकमान के ऊपर सब छोड़ कर अपना पल्ला झाड़ रहे थे, परंतु सच्चाई बहुत अलग ही है। आलाकमान की नाराजगी की भी चर्चा खूब रही, कार्यकर्ताओं में असमंजस की स्थिति बनी हुई है, अशोक परनामी की अमित शाह से मुलाकात की तस्वीर ने कार्यकर्ताओं को एक और नई मुश्किलों में डाल दिया है। कार्यकर्ता अब सोचने लगे हैं कि क्या मैडम आ रही हैं? अटकलों का बाजार फिर से गरम हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें