फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: सीएम अशोक गहलोत बोले- किसी जाति विशेष का होने के कारण नहीं बल्कि 36 कौमों के प्यार से बना मुख्यमंत्री

Fri, 17 Dec 2021 07:51 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जयपुर स्थित बिड़ला ऑडिटोरियम में डॉ. भीमराव अंबेडकर लॉ यूनिवर्सिटी के पहले दीक्षांत समारोह में पहुंचे थे। जहां सीएम ने कहा कि अपनी जाति से अकेला विधायक हूं। 36 कौमों के प्यार से मुख्यमंत्री बना हूं।

विज्ञापन
Rajasthan CM Ashok Gehlot - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह किसी जाति विशेष का होने के कारण नहीं बल्कि 36 कौमों के प्यार व विश्वास के कारण ही राज्य के मुख्यमंत्री बने हैं।अशोक गहलोत ने जयपुर के बिड़ला सभागार में डॉ भीमराव अंबेडकर विधि विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह में बोलते हुए यह बात कही।

विज्ञापन


वे डॉ. भीमराव अम्बेडकर विधि विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। डॉ. आंबेडकर के नाम पर विश्वविद्यालय स्थापित करने के अपने सपने का जिक्र करते हुए गहलोत ने कहा, 'मुझे लगता है कि इस सपने को पूरा करने के लिए ही राज्य की जनता ने मुझे तीसरी बार मुख्यमंत्री बनाया है।'

उन्होंने मुस्कुराते हुए आगे कहा, 'जाति-पाति के हिसाब से तो मैं मुख्यमंत्री बन नहीं पाता। मेरी जाति का एक ही विधायक है और वह मैं खुद ही हूं। अगर राज्य की 36 कौम मुझे प्यार नहीं करतीं, मुझ पर विश्वास नहीं करतीं तो मैं आज आपके सामने खड़े होकर दो बातें कहने की स्थिति में नहीं होता।'
विज्ञापन


गहलोत ने कहा कि संविधान की प्रस्तावना, मूल कर्तव्यों और इसके मूलभूत तत्वों की समझ आमजन मे विकसित हो जाए तो गरीबी-अमीरी, वर्गभेद सहित देश की कई समस्याएं स्वतः ही दूर होने लगेंगी।

सभी विभागों की प्रगति रिपोर्ट को लेकर समीक्षा बैठक
इसके साथ ही अशोक गहलोत सरकार अपने कार्यकाल के तीन साल पूरे करनी जा रही है। मुख्यमंत्री सभी विभागों की प्रगति रिपोर्ट को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे।सचिवालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में शुक्रवार को शाम पांच बजे सभी विभागों के अधिकारियों को रिपोर्ट के साथ तलब किया है। इसके लिए प्रशासनिक सुधार विभाग ने सभी विभागों को मीटिंग नोटिस जारी कर आवश्यक रूप से मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें