फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: गृहमंत्री अमित शाह कल आएंगे राजस्थान, गंगापुरसिटी के थड़ी गांव में किसानों को करेंगे संबोधित

Fri, 25 Aug 2023 07:22 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गंगापुरसिटी

सार

देश के गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को गंगापुरसिटी आएंगे। शाह यहां थड़ी गांव में आयोजित सहकार सम्मेलन में किसानों को संबोधित करेंगे। साथ ही गहलोत सरकार पर सियासी निशाना साध सकते है।
विज्ञापन
गृहमंत्री अमित शाह (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के गृहमंत्री और बीजेपी सासंद अमित शाह शनिवार 26 अगस्त को गंगापुरसिटी के दौरे पर रहेंगे। जहां वे गंगापुरसिटी शहर के नजदीक थड़ी गांव में आयोजित सहकार सम्मेलन में किसानों को संबोधित करेंगे। बताया जा रहा है कि लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

विज्ञापन


बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर जहां भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हुए है। वहीं, प्रशासनिक अमला भी कार्यक्रम को लेकर मुस्तैद है। कार्यक्रम संयोजक और टोडाभीम के पूर्व विधायक रमेश चंद मीणा सहित अन्य भाजपा नेताओं ने कार्यक्रम स्थल पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। गंगापुरसिटी जिला कलेक्टर अंजलि राजोरिया और एसपी देवेंद्र बिश्नोई ने भी व्यवस्थाओं को देखा और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कार्यक्रम स्थल पर अमित शाह की सभा के लिए तीन डोम बनाए गए हैं। साथ ही कुछ ही दूरी पर हेलीपैड भी बनाया गया है। सभा स्थल पर मंच के अलावा बैठक व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कार्यक्रम में आने वाले लोगों के लिए भी अलग से बैठक व्यवस्था के साथ-साथ पानी और भोजन की व्यवस्था के प्रबंध भी किए जा रहे हैं। केंद्रीय गृहमंत्री के 26 अगस्त को आयोजित कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें