फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: शाह ने की तनोट राय माता मंदिर में पूजा-अर्चना, सैनिक सम्मेलन में भी लिया हिस्सा, बीएसफ जवानों के साथ खाया खाना

Sat, 04 Dec 2021 08:27 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

शाह ने जैसलमेर के तनोट राय माता मंदिर में पूजा-अर्चना की। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी इस दौरान मौजूद थे। इस दौरान शाह ने कहा कि श्री मातेश्वरी तनोट राय मंदिर में दर्शन करने का सौभाग्य मिला।
विज्ञापन
अमित शााह - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जैसलमेर के रोहिताश बॉर्डर आउट पोस्ट पर आयोजित सैनिक सम्मेलन में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कम से कम एक वर्ष में 100 दिन जवान अपने परिवार के साथ रह पाए, इस प्रकार की व्यवस्था भी हम करने जा रहे हैं। आप किसी भी अस्पताल में जाकर किसी भी बीमारी का इलाज करा सकते हैं, कार्ड स्वैप करने के साथ ही आपका और आपके परिजनों का इलाज शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही हाउसिंग सैटिफेक्शन रेशियो को हम सुधारने का प्रयास कर रहे हैं, मुझे भरोसा है कि 2024 तक इसमें काफी सुधार कर लेंगे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने एक बहुत बड़ा निर्णय किया है कि सीएपीएफ के सभी जवानों और उनके परिवारों को भी एक अलग-अलग आयुष्मान कार्ड दिया जाएगा, जिससे वो अस्पतालों में अपना और अपने परिवार का इलाज करा सकते हैं। इसके बाद शाह ने बीएसएफ जवानों के साथ खाना खाया और देशभक्ति गीत सुने।




इससे पहले शाह ने जैसलमेर के तनोट राय माता मंदिर में पूजा-अर्चना की। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी इस दौरान मौजूद थे। इस दौरान शाह ने कहा कि श्री मातेश्वरी तनोट राय मंदिर में दर्शन करने का सौभाग्य मिला। ऐसी मान्यता है कि इस मंदिर पर 1965 और 1971 के युद्ध में दुश्मनों ने सैकड़ों तोप के गोले दागे, मगर वो फटे नहीं। मां के आशीर्वाद से मंदिर और आसपास के लोगों को कोई क्षति नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें