फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलवर: पहले शटर काटा, फिर रस्सी से बांधकर उखाड़ ले गए पीएनबी का एटीएम

Fri, 04 Dec 2020 03:49 PM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
PNB
विज्ञापन
राजस्थान के अलवर में बदमाशों की कारस्तानी देखकर पुलिस भी हैरान है। दरअसल, अलवर के बहादरपुर में बदमाशों ने पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम ही उखाड़ लिया। बताया जा रहा है कि एटीएम में करीब साढ़े चार लाख रुपये थे। इस वारदात को अंजाम देने के लिए बदमाशों ने पहले शटर भी काटा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

ऐसे में अंजाम दी वारदात

जानकारी के मुताबिक, बहादरपुर में पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम जिस दुकान में लगा था, उसका शटर बंद था। ऐसे में बदमाशों ने पहले दुकान का शटर काट दिया। इसके बाद उन्होंने रस्सी और लोहे का जुगाड़ लगाकर एटीएम को उखाड़ लिया। इसके बाद बदमाश एटीएम लूटकर फरार हो गए। इस वारदात को शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे अंजाम दिया गया। 

एटीएम में नहीं था सुरक्षा गार्ड

बताया जा रहा है कि इस एटीएम की सुरक्षा के लिए कोई भी गार्ड तैनात नहीं था। यहां सुबह दुकान का शटर खोलने और शाम को उसे बंद करने के लिए 500 रुपये प्रतिमाह पर एक शख्स को रखा गया है। नियमानुसार हर बैंक एटीएम पर सुरक्षा गार्ड होना जरूरी है।

घटना से हैरान रह गए लोग

बहादरपुर के लोगों ने सुबह पीएनबी का एटीएम उखड़ा देखा तो वे हैरान रह गए। उन्होंने बताया कि अलवर जिले में इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन बैंक प्रशासन गंभीरता नहीं दिखा रहा है। 

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

बैंक प्रबंधन को मामले की जानकारी हुई तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा। पुलिस का कहना है कि इस तरह की वारदात में बदमाश पिकअप जैसा वाहन लाते हैं और एटीएम के चारों तरफ रस्सी बांधकर उसे पिकअप से खींचते हैं। इससे एटीएम उखड़ जाता है और बदमाश उसे लेकर फरार हो जाते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें