फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थानः नेहरू के बाद अब 'आरटीआई' की भी छुट्टी

Wed, 18 May 2016 05:16 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
vasundhra raje - फोटो : vasundhra raje
विज्ञापन
राजस्‍थान के पाठ्यक्रम की किताबों में से पूर्व प्रधानमंत्री और स्वतंत्रता सेनानी जवाहर लाल नेहरू को हटाने के बाद अब एक नए बदलाव की तैयारी भी कर ली गई है। राजस्‍थान सरकार की ओर से जारी होने वाले नए सिलेबस में से अब आरटीआई पर आधारित अध्याय को भी समाप्त किया जा सकता है।  
विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार आठवीं कक्षा के सोशल साइंस की किताब के 12वें चेप्टर से आरटीआई पर आधारित पाठ को हटा दिया गया है। 

सूचना के अधिकार के लिए देशव्यापी अभियान के बाद उसकी सफलता को लेकर देशभर में बेशक कितनी चर्चाएं चल रही हों लेकिन राजस्‍थान सरकार इससे बेपरवाह दिखती है। इस आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले अरुणा राय और निखिल डे ने सरकार के इस कदम का विरोध करना शुरू कर दिया है। 

राजस्‍थान में इस आंदोलन को प्रमुखता से चलाने वाले मजदूर किशन शक्ति संगठन के सदस्य राय और डे ने इस संबंध में मुख्य सचिव को इस संबंध में खत लिखा है जिससे सरकार के इस निर्णय को रोका जा सके। मामले में जल्द ही मुख्यमंत्री को भी खत लिखा जाएगा। 
विज्ञापन


संगठन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि देशभर के लिए जो मुद्दा गर्व का विषय है उसे बदलाव के तहत हटा देना दुर्भावनापूर्ण मंशा के तहत किया गया कृत्य लगता है। कहा गया कि राजस्‍थान के गरीब और निचले वर्ग ने आरटीआई के लिए खूब संघर्ष किया है ऐसे में इसे किताबों से हटा देना पूरी तरह गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें