जानकारी के मुताबिक, यह वारदात 19 जनवरी 2021 की है। उस दौरान महिला पड़ोस के खेत में बने एक मकान में गई थी। उसे वहां से मट्ठा यानी छाछ लेना था। बताया जा रहा है कि उस वक्त पास के खेतों में काम कर रहे तीन युवकों ने उसे दबोच लिया।
बताया जा रहा है कि आरोपी युवक पीड़िता को खेत में घसीटकर ले गए और बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इस दौरान महिला मदद के लिए गुहार लगाती रही, लेकिन आरोपियों का दिल नहीं पसीजा। इसके बाद उन्होंने महिला के प्राइवेट पार्ट में बोतल डाल दी।
पीड़िता का कहना है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। साथ ही, कहा कि अगर किसी को कुछ भी बताया तो उसे बर्बाद कर देंगे। बता दें कि आरोपियों की धमकी से पीड़िता के परिजन दहशत में हैं।
जानकारी के मुताबिक, इस मामले में पुलिस ने भी लापरवाही दिखाई। पीड़ित परिवार का एक सदस्य किसी तरह हिम्मत जुटाकर थाने पहुंचा, लेकिन पुलिस केस दर्ज करने में टालामटोली करने लगी। पूर्व थाना प्रभारी ने अपना तबादला होने की जानकारी दी। वहीं, नए थाना प्रभारी ने भी कोई सुनवाई नहीं की। जब मामला आला अधिकारियों तक पहुंचा तो पुलिसकर्मी हरकत में आ गए और उन्होंने आननफानन में केस दर्ज कर लिया।