फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: दवाई लेने गए युवक का दिनदहाड़े अपहरण, पीछा कर बदमाशों को पुलिस ने गाड़ी सहित किया गिरफ्तार

Mon, 20 Feb 2023 07:52 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू

सार

राजस्थान में चूरू जिले के तारानगर में राजगढ़ निवासी युवक का बदमाशों ने अपहरण कर लिया। पुलिस ने पीछा करते हुए गाड़ी सहित बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
युवक का अपहरण - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चूरू जिले के तारानगर में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक गाड़ी में सवार बदमाशों ने तारानगर के सात्यूं सर्किल से एक युवक का अपहरण लिया। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पहुंची और मामले की जानकारी ली।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, तारानगर के सात्यूं सर्किल पर राजगढ़ का युवक सुशील भार्गव रुका हुआ था, जिसके बाद एक एक्सयूवी गाड़ी में कुछ बदमाश आए और युवक को जबरदस्ती गाड़ी में बैठाकर सरदारशहर की ओर ले गए। घटना के बाद चूरू एसपी के निर्देश पर जिले भर में ए श्रेणी की नाकेबंदी करवाई गई। मामले में तारानगर के डीएसपी ओमप्रकाश गोदारा ने बताया, सुरेंद्र (35) पुत्र देवी सिंह राजपूत निवासी राजगढ़ ने रिपोर्ट दी है कि मेरे पड़ोस में सुशील पुत्र संतोष भार्गव रहता है। मैं गाड़ी किराए पर चलाता हूं।

सुशील सुबह मेरे घर आया और कहा कि मुझे तारानगर से दवाई लानी है। इस पर मैं तारानगर की ओर गाड़ी लेकर रवाना हो गया। तारानगर की सात्यूं सर्किल पर पहुंचे तो 27- 28 साल का एक लड़का हमारी गाड़ी में बैठ गया और राम-राम करने लगा। कुछ ही देर में एक एक्सयूवी गाड़ी डीएल नंबर की आई और उसमें से तीन चार आदमी उतरे। सुशील के साथ मारपीट करते हुए उसे एक्सयूवी गाड़ी में जबरदस्ती डालकर सरदारशहर रोड की तरफ ले गए, जिनको मैं नहीं जानता हूं। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


इधर, मामले में रतनगढ़ के डीएसपी हिमांशु शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया, सूचना मिली कि तारानगर क्षेत्र में अपहरण हुआ है। उसके बाद नाकाबंदी की गई। तारानगर और रतनगढ़ की पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए बदमाशों को गाड़ी सहित रतनगढ़ में गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि विनय शर्मा उम्र 31, मनोज स्वामी उम्र 24, रजनीश रेगर उम्र 22, नरेश वाल्मीकि उम्र 30 निवासी रतनगढ़ को गाड़ी सहित गिरफ्तार किया गया है, जिनको तारानगर पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है। बदमाशों ने किस वजह से अपहरण किया, इस बात का खुलासा अभी नहीं हो पाया है। बताते चलें, कुछ दिन पहले ही तारानगर बस स्टैंड से भी गाड़ी सहित अपहरण करने का मामला तारानगर थाने में दर्ज हुआ था। दिनदहाड़े लगातार ऐसे मामले आना क्षेत्र की कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े कर रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें