फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: जैसलमेर के नोख में बनेगा 925 मेगावाट का सौर ऊर्जा पार्क

Fri, 21 Feb 2020 07:58 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, जयपुर
विज्ञापन
Solar park - फोटो : social media
विज्ञापन

राजस्थान के नोख में 925 मेगावाट क्षमता का सौर ऊर्जा पार्क स्थापित होगा। इससे राज्य में 4000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश की उम्मीद है। यह राजस्थान में अब तक बने सबसे बड़े सौर उर्जा पार्कों में से एक होगा। इस पार्क से दिसम्बर 2021 से पहले सौर ऊर्जा का उत्पादन शुरू होगा। इसके लिए गुरुवार को यहां एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए गए।  

विज्ञापन


राजस्थान सोलर पार्क डवलपमेंट कम्पनी लिमिटेड (आरएसडीसीएल) तथा नेशनल थर्मन पावर कॉरपोरेशन (एनटीपीसी) के बीच सहमति पत्र एमओयू पर यहां हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री बीडी कल्ला ने कहा कि नोख में स्थापित होने वाला 925 मेगावाट क्षमता का पार्क ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में राज्य के बढ़ते कदम की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

आरएसडीसीएल की ओर से राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम लिमिटेड (आरआरईसीएल) के प्रबंध निदेशक अनिल गुप्ता तथा एनटीपीसी की तरफ से कार्यकारी निदेशक मोहित भार्गव ने क्रियान्वयन सहायता समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए। ऊर्जा विभाग के प्रमुख शासन सचिव अजिताभ शर्मा ने कहा कि नोख में सोलर पार्क के इस समझौते के तहत प्रदेश में करीब 4000 करोड़ रुपये का निवेश होगा। वर्तमान सरकार के कार्यकाल में यह सबसे बड़ा निवेश है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें