फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थानः शादी में खाना खाकर 250 की हालत बिगड़ी, अस्पतालों में कम पड़ी जगह

Fri, 03 Jun 2016 12:29 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
rajasthan - फोटो : ANI
राजस्‍थान के सीकर में शादी समारोह के रिसेप्‍शन में खाना खाकर 250 से ज्यादा लोगों की तबियत अचानक बिगड़ गई। खाना खाते ही लोगों ने उल्टियां करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : ANI
मामला राजस्‍थान के सीकर जिले के मकसूदपुरा क्षेत्र का है। बताया जाता है कि यहां गुरुवार रात को एक शादी का रिसेप्‍शन था। जिसमें काफी संख्या में लोग आए हुए थे।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : ANI
यहां खाना खाते ही लोगों की हालत बिगड़ने लगी। उल्टी और पेट में दर्द के बाद 250 के करीब लोगों को आनन फानन में अस्पताल पहुंचाया गया।

4 of 6
- फोटो : ANI
दूसरी ओर एक साथ इतनी संख्या में बीमार लोगों के अस्पताल पहुंचने के कारण वहां भी अफरातफरी मच गई। बीमार लोगों के लिए अस्पताल में जगह कम पड़ गई। जिसे जहां जगह मिली वहीं लिटाकर इजाज शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : ANI
अस्पताल में जगह कम पड़ने के बाद लोगों को बाहर ही इलाज दिया गया। आलम ये रहा कि पेड़ पर ग्लूकोज की बोतलें लटकाकर लोगों को ड्रिप दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
rajasthan - फोटो : ANI
हालांकि सुबह काफी लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। बाकी काफी लोगों का इलाज सरकारी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें