फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: मिड-डे मील खाने से 17 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, प्रधानाध्यापक और पोषाहार प्रभारी निलंबित

Sun, 23 Feb 2020 02:35 PM IST
देव कश्यप एएनआई, अजमेर
विज्ञापन
मिड-डे मील खाकर बीमार पड़े बच्चे - फोटो : ANI
विज्ञापन

अजमेर जिले के अर्जनपुरा में एक सरकारी स्कूल के 17 छात्रों की शनिवार को मिड-डे मील खाने के बाद तबीयत बिगड़ गई। बच्चों को तुरंत अजमेर के जेएलएन अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन


अस्पताल के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) केके सैनी ने बताया कि बच्चों को समय पर अस्पताल पहुंचा दिया गया था, उनकी हालत अब स्थिर है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी को मिड-डे मील के नमूने लेने के लिए स्कूल भेज दिया गया है। हम इस मामले पर पूरी नजर बनाए हुए हैं और आगे की कार्रवाई कर रहे हैं।

 


जिला कलेक्टर सहित अन्य अधिकारियों ने देर रात अस्पताल में भर्ती बच्चों से मुलाकात की। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस मामले में लापरवाही बरतने वाले स्कूल के प्रधानाध्यापक खूबचंद भागचंदानी और पोषाहार प्रभारी मीना शर्मा को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें