फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: सीकर के मावंडा गांव में शॉर्ट सर्किट से छप्पर में लगी आग, 12 बकरियों की हुई मौत

Mon, 15 May 2023 06:49 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर

सार

सीकर जिले के नीमकाथाना सदर थाना अंतर्गत गांव मावंडा में रविवार देर शाम को आए अंधड़ ने एक गरीब परिवार की 12 बकरियों को मौत के घाट सुला दिया। बिजली के पोल से तार शार्ट सर्किट होने से छप्पर में आग लग गई।
विज्ञापन
शॉर्ट सर्किट से लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीकर जिले के मावंडा कलां में स्थित पांवरी की ढाणी में रविवार रात को बिजली के पोल पर तार शॉट सर्किट होने से घर में बने एक छप्पर में आग लग गई। आग से लालाराम स्वामी की 12 बकरियां जलने से मर गईं। रविवार शाम को आए अंधड़ ने बिजली के पोल से अचानक आग के अंगारे निकलने लगे। ऐसे में परिवार की महिलाएं और बच्चे चिल्लाने लगे और अफरा-तफरी मच गई। 

विज्ञापन


इसी दौरान घर के पास बने एक छप्पर पर बिजली की चिंगारी गिर गई, इससे छप्पर में आग लग गई। तेज हवा चलने से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते छप्पर और बकरियां पूरी तरफ जल गईं। हादसे की सूचना पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पानी में मिट्टी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग ने सब कुछ बर्बाद कर दिया। 

मौजूद लोगों ने बताया कि करीब दस मिनट तक चिंगारी गिरती रही। उसके बाद आग लग गई। इसके बाद भी पोल पर से चिंगारी गिरती रही। बकरियों के मरने पर परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। गरीब परिवार बकरियां चराकर ही परिवार का पालन पोषण करता था।  गौरतलब है कि एक महीने पहले इस रेवाली की ढाणी में बिजली के पोल पर शॉर्ट सर्किट होने से आग पर पर गिर गई थी, जिस कारण आग में एक मासूम जिंदा जलने से मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें