फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: चित्तौड़गढ़ में बड़ा सड़क हादसा, सात लोगों की मौत, कई घायल

Sun, 13 Dec 2020 01:51 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में शनिवार को एक जीप और एक ट्रेलर ट्रक के बीच टक्कर हो जाने से कम से कम सात लोगों की मौत हो गई। चित्तौड़गढ़ के जिलाधिकारी किशोर कुमार शर्मा के मुताबिक, हादसे में नौ लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हादसे को लेकर दुख जताया है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव ने बताया कि हादसा उदयपुर-निंबाहेड़ा हाइवे पर सादुलखेड़ा के करीब हुआ। चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन घायलों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे में 9 अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनमें से दो की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताते हुए ट्वीट में लिखा, चित्तौड़गढ़् के निकुंभ में एक हादसे के कारण हुई जनहानि को लेकर दुखी हूं। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

मुख्यमंत्री गहलोत ने ट्वीट के जरिये हादसे पर दुख जताया। उन्होंने लिखा, चितौड़गढ़ के निकुंभ में सड़क हादसे की जानकारी पाकर बेहद दुखी हूं। इस हादसे में कई लोगों ने अपनी जान गंवा दी। मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ है। उन्हें शक्ति मिले। जो लोग घायल हुए हैं, उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करता हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी ने जताया दुख
पीएम मोदी ने भी इस हादसे पर दुख जताया है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने उनके हवाले से ट्वीट कर मारे गए लोगों के प्रति संवेदना जताई है। 
   



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें