फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: शराब ठेकेदार पर किए 10 राउंड फायर, 0005 गैंग के दो गुर्गों को पुलिस ने पकड़ा, एक नाबालिग

Thu, 26 Jan 2023 09:19 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

अलवर पुलिस ने गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर आरोपी अमन यादव को गिरफ्तार कर एक नाबालिक को निरुद्ध किया गया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस टीम ने वारदात में उपयोग की गई बाइक भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के अलवर जिले की बानसूर थाना पुलिस ने न्याय विभाग 0005 गैंग के 2 सदस्यों को पकड़ा है। आरोपियों ने बालावास बस स्टैंड के पास शराब ठेकेदार पर फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी अमन यादव उर्फ प्रधान (18) पुत्र नरेंद्र कुमार निवासी रामपुरा को गिरफ्तार है, जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया है। आरोपियों से वारदात में उपयोग की गई बाइक भी जब्त की गई है। 

विज्ञापन


एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया कि 23 जनवरी की सुबह बालावास बस स्टैंड के पास ऑफिस में बैठे शराब ठेकेदार सुनील कुमार यादव पर दो बाइक से आए चार युवकों ने  ताबड़तोड़ 10 राउंड फायर किए थे। वारदात में सुनील घायल हो गया था, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।  हॉस्पिटल में दिए गए बयान के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी।  

घटना की सूचना मिलते ही एसपी तेजस्वनी गौतम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेश खींची और सीओ सुनील जाखड़ समेत थाना अधिकारी हेमराज सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे थे। जांच के दौरान पुलिस टीम ने शराब ठेके पर एक जिंदा और आठ खाली कारतूस बरामद किए थे। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाना स्तर पर 9 सदस्यों की टीम बनाई गई थी।
विज्ञापन


एसपी गौतम ने बताया कि टीम ने थाना बानसूर, कोटपूतली, प्रागपुरा, बहरोड़ इलाकों में आरोपियों की तलाश की गई और जगह-जगह दबिश दी गई, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। पुलिस की टीम आरोपियों के सोशल मीडिया अकाउंट पर भी नजर बनाए हुए थी। इसी बीच गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी अमन यादव को गिरफ्तार कर एक नाबालिक को निरुद्ध किया गया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस टीम ने घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद कर ली है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें