फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: मावली-मारवाड़ 82 किमी गेज आमान परिवर्तन के लिए 968.92 करोड़ स्वीकृत, सांसद दीया बोलीं- वादा निभाया

Wed, 25 Jan 2023 04:13 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान के मेवाड़ और राजसमंद क्षेत्र के लोगों को केंद्रीय रेल मंत्रालय ने गेज आमान परिवर्तन की सौगात दी है। नाथद्वारा से देवगढ़ मदारिया तक 82.52 किमी रेलवे लाइन गेज परिवर्तन के लिए  968.92 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है।
विज्ञापन
भाजपा सांसद दिया कुमारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नाथद्वारा और मेवाड़ को दशकों से जिस रेलवे लाइन गेज आमान परिवर्तन का इंतजार था, वह पूरी होने जा रही है। मावली मारवाड़ आमान परिवर्तन का प्रथम फेज बीजेपी सांसद दीया कुमारी की मेहनत से धरातल पर उतारने वाला है। नाथद्वारा से देवगढ़ मदारिया तक 82.52 किमी रेलवे लाइन के गेज रूपांतरण के लिए  968.92 करोड़ रुपए की राशि केंद्रीय रेल मंत्रालय ने स्वीकृत कर दी है।

विज्ञापन


पीएम मोदी और रेलमंत्री वैष्णव का आभार
प्रथम फेज के आमान परिवर्तन की सूचना रेल मंत्रालय से मिलने पर भाजपा सांसद दीया कुमारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव का ह्रदय से आभार व्यक्त करते हुए इसे जनता के विश्वास का नतीजा बताया। भाजपा सांसद दीया कुमारी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में जो वादा जनता से किया था, आज वो पूरा हो गया है। मैं जनता का भी आभार व्यक्त करती हूं कि उन्होंने मुझ पर विश्वास व्यक्त किया। सांसद दीया कुमारी ने कहा - मेवाड़ रीजन अपने ऐतिहासिक और आध्यात्मिक साइट्स के लिए जाना जाता है। यहां की मार्बल इंडस्ट्री लाखों लोगों को फायदा दे रही है। यहां पर कई धाम हैं, जहां पर्यटक आते हैं। रेल गेज आमान परिवर्तन से रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा।

82.52 KM गेज परिवर्तन, 968.92 करोड़ रुपये लागत
रेलवे मंत्रालय के मुताबिक पहले फेज के गेज परिवर्तन के लिए 82.52 किलोमीटर रेलवे ट्रैक पर काम होगा। जिसके तहत राजसमंद संसदीय क्षेत्र में नाथद्वारा से देवगढ़ मदारिया गेज परिवर्तन के लिए 968.92 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें