फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिल अंबानी की जेब में 30 हजार करोड़ रुपया डाला और सीबीआई डायरेक्टर को हटाया: राहुल गांधी

Wed, 24 Oct 2018 02:13 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : Twitter Congress @INCIndia
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दो दिन के राजस्थान दौरे पर हैं। हाड़ौती में मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र झालावाड़ में राहुल ने एक जनसभा को संबोधित किया। राहुल ने वसुंधरा सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला। किसान, रोजगार, शिक्षा, छोटे व्यापारियों की समस्याओं जैसे कई मुद्दे उठाए।  
विज्ञापन


इसके साथ ही राहुल गांधी ने राफेल विमान सौदा का मुद्दा और सीबीआई में चल रहे बवाल को भी उठाया और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा, "चौकीदार ने अनिल अंबानी की जेब में 30 हजार करोड़ डाला और सीबीआई के डायरेक्टर को हटाया क्योंकि सीबीआई राफेल पर सवाल उठा रही है।"  

कांग्रेस अध्यक्ष के मुताबिक सीबीआई डायरेक्टर आलोक वर्मा राफेल घोटाले के कागजात इकट्ठा कर रहे थे। उन्हें जबरदस्ती छुट्टी पर भेज दिया गया। देश और संविधान खतरे में हैं। 
विज्ञापन


किसानों की समस्याओं पर बात करते हुए राहुल ने कहा, "पांच साल में मोदी जी किसानों का एक रुपया माफ नहीं किया। लेकिन उद्योगपतियों का 3 लाख 50 हजार करोड़ माफ कर दिया किया।" 

प्रदेश की वसुंधरा सरकार को आड़े हाथ लेते हुए राहुल ने कहा कि राजे ने 25 हजार स्कूल बंद कर दिए और प्रदेश में बच्चों को शिक्षा के अधिकार के वंचित किया। शिक्षा व्यवस्था के चरमराते हालात पर बात करते हुए राहुल ने कहा कि राज्य के 14 सरकारी कालेज में से केवल दो कॉलेज में प्रिंसिपल हैं।" 
विज्ञापन


स्वास्थ्य व्यवस्था को खस्ताहाल बताते हुए उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार थी और अशोक गहलोत मुख्यमंत्री थे तब लोगों को मुफ्त दवा मिलती थी। 

राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस में पैराशूट वालों का टिकट नहीं मिलने वाला। कांग्रेस विचारधाराओं वाली पार्टी है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें