फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टियों की नहीं, सोच की लड़ाई: राहुल

Thu, 28 Nov 2013 07:54 PM IST
समीर शर्मा/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि देश में सिर्फ दो पार्टियों की लड़ाई नहीं, बल्कि सोच की लड़ाई है। भाजपा भ्रष्टाचार में ही सबसे आगे है।
विज्ञापन


उनकी सोच है कि वे गरीब, दलित, आदिवासी और महिलाओं के लिए कोई काम नहीं करेंगे, क्योंकि ऐसे कामों में पैसा जाया होता है। जबकि कांग्रेस चाहती है कि आदिवासी का बच्चा भी बड़े-बड़े उद्योग चलाए।

राहुल बांसवाड़ा में चुनावी रैली को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष सिर्फ बातें करता है। विपक्ष के पास गरीबों, दलितों और महिलाओं के लिए उनके पास कोई सोच नहीं है।
विज्ञापन




उन्होंने किसी का नाम लिए बिना कहा कि विपक्ष अपने कार्यकाल में ज्यादा सड़क बनाने और ज्यादा रेल लाइन बिछाने का दावा करता है।

हमने इस बात की जब जांच की और आंकड़ें निकलवा, तो सामने आया कि उनसे तीन गुना ज्यादा सड़कें हमने बनवाई। राहुल ने कहा कि हम रोजगार एवं अधिकारों की बात करते हैं।

ताकि सभी को समान स्तर पर लाया जा सके। लेकिन भाजपा की सोच ऐसी नहीं है।

दीवार का फिर किया उल्लेख
राहुल ने गरीबों के सामने खड़ी दीवार का एक बार फिर उल्लेख किया, कहा कि ये दीवार रेल और सड़क से नहीं टूटेगी। हमने रोजगार गारंटी, भोजन का अधिकार दिया है। इसी से आप और हम मिल कर इस दीवार को तोड़ेंगे।

उन्होंने कहा कि राजस्थान में उनकी (विपक्ष) नेता कहती है उन्होंने ज्यादा बिजली बनाई। लेकिन सच कुछ और है। उनके कार्यकाल में केवल 1200 मेगावाट बिजली का उत्पादन हुआ जबकि गहलोत सरकार के दौरान 7200 मेगावाट बिजली का उत्पादन हुआ। राहुल ने राजस्थान की गहलोत सरकार की जमकर तारीफ की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमने बिना किसी भेदभाव के सबको रोजगार दिया। भोजन का अधिकार दिया, किसानों को अपनी जमीन का हक पाने का अधिकार दिया।

राज्य की कांग्रेस सरकार ने मुफ्त दवा और जांच योजना शुरू कर जनहितकारी योजनाओं को और आगे बढ़ाया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें