फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल का पलटवार, BJP को गरीबों की कोई सुध नहीं

Tue, 19 Nov 2013 06:56 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज विकास के मुद्दों को लेकर पर भाजपा पर जमकर निशाना साधा। राहुल ने भाजपा को गरीब विरोधी तक कह दिया।
विज्ञापन


राजस्थान के चित्तौडगढ़ में आयोजित चुनावी रैली के दौरान राहुल ने अशोक गहलोत सरकार के काम गिनाए और उनकी खूब तारीफ की।

उन्होंने बिना नाम लिए विपक्षी पार्टी पर हमला बोला और कहा कि भाजपा प्रो-कॉरपोरेट है, उसे गरीबों से कोई लेना-देना नहीं है।

गरीबों की पार्टी है कांग्रेस
राहुल गांधी ने अपने चुनावी भाषण के दौरान कहा कि कांग्रेस पार्टी आम आदमी की पार्टी है। कांग्रेस हमेशा गरीबों के लिए काम करती है और उनके दुख दर्दों को कम करने के लिए कदम उठाते हैं।

भाजपा पर आरोप लगाते हुए राहुल बोले की भाजपा गरीब विरोधी पार्टी है। राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा कॉरपोरेट के साथ खड़ी है और गरीब विरोधी है।

गरीब और हवाई जहाज
अपने भाषण में फिर हवाई जहाज का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि गरीब चाहता है कि वह भी हवाई जहाज में उड़े। वो भी आगे बढ़कर विकास में भागीदार बने।

राहुल ने भरोसा दिलाया कि वो गरीबों के हर सपने को पूरा करेंगे। उन्होंने गहलोत सरकार के कामों को गिनाते हुए लोगों से राजस्थान में दोबारा कांग्रेस को जिताने की मांग की।
विज्ञापन


मजदूरों पर बोलते हुए राहुल ने कहा, ‘मजदूर की जिंदगी कैसी होती है? दो तीन दिन काम करता है, फिर दो दिन बीमार हो जाता है। फिर दवाई लेता है, फिर काम करता है।’
विज्ञापन


आरटीआई और मनरेगा के सहारे कांग्रेस
राहुल गांधी ने अपने पूरे भाषण में राजस्थान में कांग्रेस और केंद्र में यूपीए सरकार के दौरान हुए कामों को गिनाया। राहुल ने कहा यूपीए मनरेगा और आरटीआई जैसे कानून को लेकर जिससे समाज में गरीबों की भागीदारी बढ़ी।

राजस्थान सरकार ने भी गरीबों में मुफ्त दवाएं बांटी हैं। ऐसे ही कई और कार्यक्रम चलाकर कांग्रेस ने गरीबों की भलाई के काम किए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें