कोटपुतली इलाके के प्रागपुरा थाना इलाके के एक गांव में नाबालिग से चार युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म कर कुएं में फेंकने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामले को तूल पकड़ता देखकर पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया।
एसीपी कोटपूतली महमूद खान व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। जानकारी के अनुसार 16 साल की बालिका आज सुबह घर से खेत की तरफ जा रही थी। तभी गांव के ही रहने वाले एक युवक ने उसको अगवा कर लिया। इसके बाद अन्य तीन साथियों के साथ मिलकर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया।
बालिका के परिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने दुष्कर्म के बाद उसे घर के समीप ही एक कुएं में फैंक दिया। तब बच्ची के चीख—पुकार मचने पर गांव के लोग वहां पहुंचे। ग्रामीणों ने बच्ची को बाहर निकाला। इसके बाद पीड़िता को अस्पताल पहुंचाया। फिर उसे लेकर प्रागपुरा थाने पहुंचे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।