राजस्थान के दक्षिणी इलाकों में सोमवार को भूकम्प के हल्के झटके महसूस किए गए।
मिली जानकारी के अनुसार जालोर, सिरोही, उदयपुर आदि इलाकों में दोपहर बाद 3.54 बजे पहला झटका महसूस हुआ। इसके बाद थोड़ी देर बाद दूसरा झटका लोगों को लगा। भूकम्प से किसी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। लेकिन, लोग घबराकर बाहर निकल आए।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार भूकम्प का केन्द्र बनास कांठा, गुजरात में था। इसकी तीव्रता 4.5 आंकी गई है।