फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: दौसा में लोक परिवहन वाहन ने रोडवेज बस को मारी टक्कर, 15 सवारियां घायल, ओवरटेक करने में हुआ हादसा

Fri, 04 Aug 2023 06:16 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

बसों में एक दूसरे को ओवरटेक कर सवारियां लेने की होड़ मची रहती है। इस कारण प्रतिस्पर्धा में ये बसें सड़कों पर बेलगाम दौड़ती हैं।
विज्ञापन
हादसे में घायल हुए यात्री। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौसा में लोक परिवहन की बस ने आगे चल रही रोडवेज बस को टक्कर मार दी। हादसे में करीब 15 लोग घायल हो गए, जिनको इलाज के लिए दौसा के रामकरन जोशी अस्पताल भर्ती करवाकर इलाज किया गया है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि लोक परिवहन और राजस्थान रोडवेज दोनों की बसें जयपुर की तरफ से आ रही थीं। इस दौरान लोक परिवहन ने रोडवेज बस को पीछे से टक्कर मार दी। लोक परिवहन बस में मौजूद सवारियों ने बताया कि वह लोग लोक परिवहन में बैठकर जयपुर से दौसा होते हुए आगे जा रहे थे। सिविल लाइन इलाके में लोक परिवहन बस अनियंत्रित होकर रोडवेज बस में जा घुसी, जिसके चलते लोक़ परिवहन बस की केबिन में बैठे लगभग 15 लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


दौसा कोतवाली थाना अधिकारी प्रशिक्षु आरपीएस श्वेता पाठक ने बताया कि सिविल लाइन पर हुए हादसे की सूचना मिली थी। जिस पर तुरंत पुलिस दौड़ी, पुलिस के पहुंचने से पहले घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया था। सभी घायलों को भर्ती कर अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। पुलिस हादसों के कारणों की जांच में जुटी है। दौसा कोतवाली थाना क्षेत्र में जयपुर आगरा बाईपास पर सिविल लाइन के समीप रोडवेज बस और लोक परिवहन की बस में भिड़ंत हुई है। 
विज्ञापन


कुछ सवारियों ने बताया कि लोक परिवहन बसें राजस्थान रोडवेज़ की बसों को ओवर टेक कर उनकी सवारियां लेने की होड़ में रहती हैं। जिस कारण प्रतिस्पर्धा में ये बसें सड़कों पर बेलगाम दौड़ती हैं। यातायात कानूनों को ताक में रखकर चलने वाली लोक परिवहन बसों पर कानूनी सख्ती ज़रूरी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें