फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kabaddi League: जयपुर पिंक पैंथर टीम के मालिक अभिषेक बच्चन ने कही यह बात, कल से SMS स्टेडियम में होंगे मुकाबले

Thu, 11 Jan 2024 06:46 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Pro Kabaddi League: जयपुर के एसएमएस इनडोर स्टेडियम में 12 से 17 जनवरी तक प्रो कबड्डी लीग के मुकाबले होंगे। जयपुर पिंक पैंथर्स कबड्डी टीम 4 साल बाद अपने होम ग्राउंड पर खेलती हुई नजर आएगी।
विज्ञापन
अभिषेक बच्चन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर पिंक पैंथर कबड्डी टीम के मालिक और अभिनेता अभिषेक बच्चन गुरुवार को जयपुर पहुंचे। इस दौरान एयरपोर्ट के बाद अभिषेक ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा- चार साल बाद टीम मैदान में उतरने के लिए पूरी तरह से तैयार है। हमारी बेहतर प्रदर्शन करेगी। कबड्डी पर फिल्म बनाए जाने के सवाल पर अभिषेक बच्चन ने कहा कि हां, इस पर भी फिल्म बनाई जा सकती है, इसे लेकर विचार करेंगे। 

विज्ञापन


कबड्डी के प्रति आए रुझान को लेकर अभिषेक बच्चन ने कहा- यह उनके पिता अमिताभ बच्चन के कारण है। उन्होंने कहा कि जब मैं चौथी कक्षा में दिल्ली में पढ़ रहे थे, तब पिता अमिताभ की गंगा की सौगंध नाम से एक आई थी, जिसमें उन्होंने कबड्डी खेली थी। उस फिल्म को देकर उनके मन में भी कबड्डी खेलने की इच्छा पैदा हुई थी। इसके बाद उन्होंने भी कबड्डी खेली थी। 

टीम के खिलाड़ियों ने किया अभ्यास
दरअसल, जयपुर के एसएमएस इनडोर स्टेडियम में 12 से 17 जनवरी तक प्रो कबड्डी लीग के मुकाबले होंगे। जयपुर पिंक पैंथर्स कबड्डी टीम 4 साल बाद अपने होम ग्राउंड पर खेलती हुई नजर आएगी। अपनी टीम के मैच देखने के लिए ही अभिषेक बच्चन जयपुर आए हैं। कबड्डी टीम के खिलाड़ियों ने भी सवाई मान सिंह स्टेडियम में असिस्टेंट कोच अरुण कुमार के नेतृत्व में अभ्यास किया। वहीं, अभिषेक बच्चन ने भी तैयारियों का जायजा लिया। 
विज्ञापन


होम ग्राउंड में चार मैच खेलेगी टीम
बता दें कि पिंक पैंथर्स की टीम होम ग्राउंड में 4 मैच खेलेगी। जयपुर पिंक पैंथर्स टीम में आशीष देवांक, अमीर होसैन मोहम्मदमलेकी, शशांक बी, लकी शर्मा, लविश, नवनीत, राहुल चौधरी, सुमित, सुनील कुमार, अर्जुन देशवाल, अजित कुमार वी, रेजा मीरभगेरी, भवानी राजपूत, साहुल कुमार, अंकुश, अभिषेक केएस शामिल हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें