फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रिंसिपल की अश्लील बातों की सीडी विधासभा में पेश

Wed, 27 Feb 2013 01:35 PM IST
जयपुर/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल द्वारा छात्राओं से मोबाइल पर अश्लील बातें करने का मामला राजस्थान विधानसभा में उठा। शून्यकाल में माकपा के पेमाराम ने सांगलिया में सीनियर सैकेंडरी स्कूल का प्रिंसिपल के छात्राओं से मोबाइल पर अश्लील बातें करने का मामला उठाया। उन्होंने प्रिंसिपल की अश्लील बातों की रिकॉर्डिंग की सीडी भी सदन के पटल पर रखी।
विज्ञापन


पेमाराम ने कहा कि सरकारी स्कूलों में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। पिछले पांच महीनों से यह मामला चल रहा है लेकिन अभी तक दोषी प्रिंसिपल के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई है। पिछली 21 फरवरी को गांव वालों ने दोषी प्रिंसिपल पर कार्रवाई की मांग को लेकर तालाबंदी भी कर दी थी।  

इस पर शिक्षामंत्री बृजकिशोर शर्मा ने पहले कहा कि उन्हें अभी इस मामले की जानकारी मिली है। जांच में दोषी पाये जाने पर आरोपी प्रिंसिपल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। शिक्षामंत्री के इस जवाब का माकपा और भाजपा विधायकों ने कड़ा विरोध किया। माकपा के अमरा राम और भाजपा विधायकों ने सवाल उठाया कि मामले के पांच दिन बाद भी शिक्षामंत्री को इसकी जानकारी नहीं है तो वे क्या विभाग चला रहे हैं।
विज्ञापन


तब आधे घंटे बाद शिक्षा मंत्री ने फिर से जवाब देते हुये बाताया कि छात्राओं से मोबाइल पर अश्लील बातें करने के आरोपी प्रिंसिपल की जांच की जा रही है। ग्रामीणों ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सांगलिया के प्रिंसिपल के खिलाफ छात्राओं से मोबाइल पर अश्लील बातें करने और उनके व्यवहार के विरोध में स्कूल पर ताला लगा दिया। इसकी सूचना 21 फरवरी को जिला शिक्षा अधिकारी, माध्यमिक द्वितीय, सीकर को मिली।

सूचना मिलने पर जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक प्रथम और अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक द्वितीय सीकर को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सांगलिया भेजा गया, जहां उन्होंने गांव वालों के गुस्से को शांत किया और स्कूल में तालाबंदी खुलवाई। दोनों अधिकारियों ने प्रिंसिपल गौरी शंकर जारोलिया को कार्यमुक्त करते हुए जांच बैठा दी है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें