फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: पहले आरती की फिर फंदे पर झूला पुजारी, सुसाइड नोट में लिखा-मैं चोर नहीं, मुझे बदनाम कर दिया

Thu, 08 Sep 2022 09:16 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर

सार

बाड़मेर में चोरी के आरोप से आहत एक पुजारी ने आत्महत्या कर ली। मंदिर से सात किलो चांदी और 10 हजार रुपये चोरी हो गए थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाड़मेर में एक पुजारी ने आत्महत्या कर ली। शव के पास से सुसाइड नोट मिला है। जिसमें पुजारी ने अपनी मौत की वजह एक समाज को बताया है। उन्होंने लिखा कि मैं चोर नहीं हूं। मरते समय झूठ नहीं बोल रहा हूं। मैं चोर नहीं हूं। समाज ने मुझे बदनाम कर दिया। 

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार समदड़ी कस्बे के रघुनाथ महाराज और हिंगलाज माता मंदिर में सोमवार देर रात चोरी हो गई। मंदिर से सात किलो चांदी और दानपात्र से 10 हजार रुपये से अधिक चोर लेकर फरार हो गए। मंगलवार सुबह पुजारी भीमदास मंदिर पहुंचे तो चोरी का खुलासा हुआ। 


भीमदास के छोटे भाई द्वारका दास ने समदड़ी थाने में रिपोर्ट दी है। जिसमें उसने बताया कि पहले पुजारी ने आरती की। कुछ देर बाद मंदिर परिसर में भीमदास ने फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। इसके बाद दर्शन करने पहुंचे लोगों ने देखा। पुजारी के शव को नीचे उतारकर समदड़ी हॉस्पिटल लेकर गए। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें